परीक्षा की तैयारी साझा जिम्मेदारी हमारी थीम पर आधारित संगोष्ठी आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> मध्य विद्यालय नोनिया टोला&comma; चकला प्रखंड नरपतगंज में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी पर आधारित थीम पर था। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम कुमार दास ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल बच्चों की नहीं&comma; बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन&comma; समय प्रबंधन&comma; पुनरावृत्ति तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को सकारात्मक वातावरण दें&comma; अनावश्यक दबाव न बनाएं और उनकी मानसिक चिंता को समझते हुए उनका सहयोग करें&comma; ताकि बच्चे निडर होकर&comma; पूरे मनोयोग एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान