बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का द्वितीय रैण्डमाईजेशन संपन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के तहत पटना जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के 5&comma;677 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान कर्मियों का आज द्वितीय रैण्डमाईजेशन किया गया। यह प्रक्रिया समाहरणालय&comma; पटना स्थित एनआईसी कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी&comma; पटना एवं आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में ELECON सॉफ्टवेयर के माध्यम से संपन्न हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि पटना जिले में 6 नवम्बर 2025 को मतदान होना है। कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 5&comma;677 है&comma; जिनमें से विमेन बूथ – 541&comma; पीडब्ल्यूडी बूथ – 14&comma; यूथ बूथ – 3&comma; जेनरल बूथ – 5&comma;119<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार 10 प्रतिशत रिज़र्व दल &lpar;594&rpar; सहित कुल 6&comma;271 मतदान दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में 1 पीठासीन पदाधिकारी&comma; 1 प्रथम मतदान पदाधिकारी&comma; 1 द्वितीय मतदान पदाधिकारी&comma; एवं 1 तृतीय मतदान पदाधिकारी शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके अतिरिक्त 345 माइक्रो-ऑब्जर्वर एवं 41 रिज़र्व माइक्रो-ऑब्जर्वर सहित कुल 386 माइक्रो-ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है। आज के रैण्डमाईजेशन में कुल 25&comma;470 कर्मियों &lpar;25&comma;084 मतदान दल पदाधिकारी एवं 386 माइक्रो-ऑब्जर्वर&rpar; को विधान सभा क्षेत्रों में आवंटित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी पटना ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव स्वतंत्र&comma; निष्पक्ष&comma; भयमुक्त&comma; पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र सजग&comma; तत्पर और प्रतिबद्ध है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्र पदाधिकारियों एवं माइक्रो-ऑब्जर्वरों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण छह प्रशिक्षण स्थलों पर 24&comma; 25&comma; 29&comma; 30 एवं 31 अक्टूबर 2025 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री