एम्स-खगौल रोड पर फुलवारी शरीफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; भानु प्रताप के निर्देशन में फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने सोमवार की रात एम्स-खगौल रोड पर हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है&period; पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया और एक टेम्पो से दो अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया&period;पुलिस के अनुसार&comma; दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे&comma; लेकिन समय रहते पुलिस की सक्रियता से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया&period; फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; भानु प्रताप ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक टेम्पो &lpar;रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PL 6624&rpar; पर सवार कुछ लोग हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना से एम्स की ओर जा रहे हैं&period; सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष फुलवारी शरीफ की अगुवाई में एम्स गोलंबर के पास नाकेबंदी की गई&period; जांच के दौरान संदिग्ध टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई&comma; जिसमें दो युवक पकड़े गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पकड़े गए अपराधियों की पहचान साहिल उर्फ लूल्लू &lpar;20 वर्ष&rpar;&comma; पिता मो&period; मुन्ना&comma; निवासी बड़ी बदरपुरा&comma; थाना खगौल&comma; जिला पटना और सलमान खान &lpar;25 वर्ष&rpar;&comma; पिता अनवर अली&comma; निवासी बड़ी बदरपुरा&comma; खगौल लख&comma; थाना खगौल&comma; जिला पटना के रूप में की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच के दौरान साहिल उर्फ लूल्लू के पास से एक देशी कट्टा जबकि सलमान खान के पास से &period;315 बोर के दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है&period; दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया है&period; इस संबंध में फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या-1723&sol;2025&comma; दिनांक 21&period;10&period;2025 को धारा 25&lpar;1-बी&rpar;ए&sol;26&sol;35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बरामदगी में एक टेम्पो &lpar;BR01PL 6624&rpar;&comma; एक देशी कट्टा&comma; दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन शामिल है। छापेमारी दल में फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष पु&period;नि&period; सह थानाध्यक्ष मो&period; गुलाम शहवाज आलम&comma; प्रभारी एम्स गोलंबर टीओपी पु&period;अ&period;नि&period; कुंदन कुमार&comma; स&period;अ&period;नि&period; राजेश कुमार&comma; पीटीसी-3361 आनंद चौधरी&comma; सि&period;798 सनोज कुमार और सि&period;806 अखिलेश कुमार पासवान शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री