मंदिर की व्यवस्था पर एसडीएम नाखुश, वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच जारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; सुधांशु पांडेय<&sol;strong>। श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति&comma; बैकटपुर&comma; खुसरूपुर की अध्यक्षा सह पटना सिटी एसडीएम &lpar;आईएएस&rpar; कशिश बख्शी ने मंदिर की व्यवस्था और रखरखाव पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मंदिर में करीब 50 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जिलाधिकारी स्तर पर की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीएम के अनुसार&comma; जिला प्रशासन के ऑडिट विभाग द्वारा मंदिर की कैशबुक की जांच की जा रही है। जांच के दौरान ऑडिटर की ओर से कई प्रकार की खामियां सामने आने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कशिश बख्शी ने यह जानकारी मंदिर के वर्तमान कोषाध्यक्ष डॉ&period; विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह से मुलाकात के दौरान दी। इससे पूर्व श्याम नाथ सिंह ने मंदिर के चतुर्दिक एवं सर्वांगीण विकास तथा पूर्व कोषाध्यक्ष बेचन सिंह द्वारा वर्तमान कोषाध्यक्ष को अब तक प्रभार नहीं सौंपे जाने से संबंधित मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया गया कि श्याम नाथ सिंह को न्यास समिति के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किए करीब छह माह हो चुके हैं। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में नियुक्त कर्मचारी गुलशन कुमार द्वारा पूजा-पाठ&comma; संस्कार तथा शादी-विवाह से प्राप्त राशि की रसीद काटी जाती है और कथित तौर पर उक्त राशि बैंक में जमा नहीं कराई जाती।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीएम कशिश बख्शी ने कहा कि उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और रखरखाव का स्वयं निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द न्यास समिति की बैठक बुलाकर सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी और मंदिर की व्यवस्था में व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल वित्तीय अनियमितता से जुड़े आरोपों की जांच जिला प्रशासन के स्तर पर जारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने अगमकुआँ थाना का किया निरीक्षण

स्मैक-शराब तस्करी के मामलों में फरार आरोपी के घर 84 BNSS का इश्तेहार चस्पा

मेंहुस मॉडल स्कूल में एसडीएम की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा