पटनासिटी में स्कूटी की चोरी, CCTV में कैद वारदात

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> राजधानी पटना में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय है। कभी भी कही से भी गाड़ी की हो जाती हैं चोरी। घटना के बाद प्रशासन CCTV खंगालने में लगी रहती है। चोर गाड़ी को ठिकाने लगा देते हैं। खास बात तो यह है कि गाड़ी चोर CCTV के सामने से ही गाड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र के जीतू लाल लेन गली का हैं&comma; जहां चोरों ने घर के आगे से खड़ी एक्टिवा स्कूटी को चोरी कर फरार हो गए। वहीं इस चोरी की वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई हैं। CCTV के माध्यम से पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी हैं।<br><br>घटना में संबंध में वाहन मालिक अनुमंडल शांति समिति के सदस्य और समाजसेवी राम जी योगेश ने बताया की 22 अगस्त की सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर गाड़ी की चोरी कर ले जाते दो युवक कैमरे में कैद हुआ हैं। CCTV में देखा गया की दो लड़का आता हैं और मेरे पीला रंग की एक्टिवा स्कूटी की चोरी कर बड़े आराम से रफ्फु चक्कर हो जाता हैं। जिसकी लिखित सूचना चौक थाना में दर्ज कर दी गई हैं। उन्होंने आगे बताया की पटनासिटी में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों में असुरक्षा की भावना हो रही हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होना चाहिए। रात्रि के समय गलियों में पुलिस की गश्ती होनी चाहिए। ताकि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सके।<br><br>आपको ज्ञात हों की यह कोई नई घटना नहीं हैं। इसके पूर्व में भी चौक थाना क्षेत्र से दर्जनों वाहनों की चोरी हो चुकी हैं। जिसमे एक पत्रकार का भी गाड़ी चोरी हुआ था&comma; लेकिन पुलिस को ना आज तक चोर मिला और ना ही गाड़ी। लोगों का कहना है कि साहब गश्ती करते रहते है और चोर चोरी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव