विज्ञान राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं : पद्मश्री जितेंद्र कुमार सिंह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वैशाली&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिला मुख्यालय हाजीपुर&comma; मेदनीमल स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन देश-दुनिया में चर्चित चिकित्सक पद्मश्री डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह&comma; डी&period;सी&period;कॉलेज के प्राचार्य डॉ तारकेश्वर पंडित शिक्षाविद प्रो &lpar;डॉ&rpar; जितेन्द्र प्रसाद सिंह&comma;चर्चित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अमर आलोक भारतीय वायु सेना के विजिलेंस ऑफिसर रवि भूषण एवं स्कूल के निदेशक डॉ शशि भूषण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बच्चों प्रदर्शनी समारोह को संबोधित करते हुए पद्मश्री डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान से हम सभी प्रतिक्षण परिचित होते है। विज्ञान मानव के लिए वरदान है।आज इस स्कूल के छोटे छोटे बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी को देख इनके अंदर छुपी प्रतिभा का बोध होता है कि ये बच्चे ही एक दिन राष्ट्र के धरोहर होंगे। डॉ तारकेश्वर पंडित ने कहा कि प्रेक्षणों पर आधारित ज्ञान ही विज्ञान है। उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान ने आज चिकित्सा के क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति को जन्म दिया है। वर्तमान में लगभग सभी बीमारियों का उपचार उपलब्ध है। उन्होंने स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रो &lpar;डॉ&rpar; जितेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विज्ञान का अनुप्रयोग मानव जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाना चाहिए। आज इस स्कूल के बच्चों की प्रतिभा देख मन गदगद हो गया। डॉ अमर आलोक ने कहा राष्ट्र के विकास के लिए विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुझान होना नितांत आवश्यक है। इससे हम तार्किक बनते है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में मैं लगभग 10 वर्ष से ऊपर से आ रहा हूं&comma; तब और अब मे काफी उन्नती दिख रहा है। स्कूल के निदेशक डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ&period; à¤¸à¥€à¤µà¥€ रमन की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने &OpenCurlyDoubleQuote;रमन प्रभाव की खोज की थी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेनेवाले स्कूल के 50 बच्चों को पद्मश्री डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह एवं आगत अतिथियों द्वारा मेडल पहना कर पुरस्कृत किया गया। इतने अच्छे-अच्छे प्रोजेक्ट बच्चों ने अपने विज्ञान शिक्षकों के निर्देशन में तैयर किया था। आगत अभिभावकों&comma; बच्चों के माता पिता ने भी इस प्रदर्शनी को सराहा एवं बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं में पिंकी कुमारी&comma;रूबी कुमारी&comma; रेणु शर्मा&comma; सुष्मिता वर्मा&comma; शिवानी कुमारी अदिति कुमारी&comma; सबनम खानम&comma; साकिव सर&comma; कुंदन सर&comma; दीपक सर&comma; प्रिंस सर सहित सभी शिक्षक एवं सभी विद्यार्थी उपस्थिति थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार