जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा निरोधी मॉक ड्रिल आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>आगामी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस केंद्र&comma; जहानाबाद में दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और उनकी उपस्थिति में पुलिस बल के जवानों ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ नियंत्रण और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। इस दौरान विभिन्न परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता और समन्वय को परखा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मॉक ड्रिल के बाद पुलिस अधीक्षक ने दंगा निरोधक उपकरणों एवं किट का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलमेट&comma; बॉडी प्रोटेक्टर सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और संख्या का जायजा लिया तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक &lpar;रक्षित&rpar;&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; सदर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिले में निक्षय मित्र योजना के तहत 27 टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट का वितरण

पल्लवी नारायण बनीं जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव

सेवा संकल्प अभियान के तहत मां ब्लड सेंटर में रक्तदान सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से अब तक 284 यूनिट रक्तदान