जिले में निक्षय मित्र योजना के तहत 27 टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट का वितरण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के तहत शनिवार को जिले के डगरुआ प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र&comma; डगरूआ में 27 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। जिले के सिविल सर्जन डॉ&period; प्रमोद कुमार कनौजिया के निर्देशानुसार एवं जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ&period; मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में टीबी ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में फूड वितरण किया गया। इस दौरान डगरुआ प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ&period; राजी चंचल भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा के साथ पोषण लेना भी जरूरी &colon; सीडीओ<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर डॉ&period; मोहम्मद तनवीर हैदर ने कहा कि टीबी से स्वस्थ होने के लिए नियमित रूप से दवा लेना और पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेना दोनों महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मरीजों से उपचार के दौरान नियमित रूप से दवा लेने एवं स्वास्थ्यकर्मियों के संपर्क में रहने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ&period; राजी चंचल ने मरीजों को टीबी रोग&comma; उपचार एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>टीबी मरीजों को सामग्री उपलब्ध कराने में स्वास्थ्यकर्मियों की रही सक्रिय सहभागिता &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को सफल बनाने में डीपीएस राजेश शर्मा&comma; बीएचएम अविनाश कुमार&comma; बीसीएम बंदना कुमारी&comma; सहयोगी कर्मी राजनाथ झा&comma; लिपिक दिलीप चौधरी&comma; लेखापाल विनोद कुमार&comma; मो&period; साकिब&comma; एसटीएस पूजा कुमारी&comma; जयप्रकाश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ आवश्यक पोषण सहयोग उपलब्ध कराना तथा जनभागीदारी के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूत करना है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा निरोधी मॉक ड्रिल आयोजित

पल्लवी नारायण बनीं जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव

सेवा संकल्प अभियान के तहत मां ब्लड सेंटर में रक्तदान सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से अब तक 284 यूनिट रक्तदान