जिला खनिज फाउंडेशन की राशि से विद्यालयों एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगाः डीएम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> समाहर्ता&comma; पटना-सह-अध्यक्ष&comma; जिला खनिज फाउंडेशन&comma; पटना डॉ&period; चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि जिला खनिज फाउंडेशन में प्राप्त निधि का अधिकतम व्यय विद्यालयों एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण कार्य में किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वे आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास पर्षद की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि इसके क्रियान्वयन हेतु उप विकास आयुक्त&comma; पटना की अध्यक्षता में एक बहु-सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> जिला खनन पदाधिकारी इसके संयोजक तथा संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी इसमें सदस्य के तौर पर रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिला लेखा पदाधिकारी एवं महाप्रबंधक&comma; जिला उद्योग केन्द्र बतौर सदस्य नामित किए गए हैं। तकनीकी सदस्य के तौर पर कार्यपालक अभियंता&comma; स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन-1 को नियुक्त किया गया है। यह समिति खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला खनिज फाउण्डेशन की निधि से विद्यालयों&comma; आँगनबाड़ी केन्द्रों आदि में आवश्यक सामग्रियों के क्रय हेतु वित्तीय प्रावधानों का अनुपालन करते हुए त्वरित कार्रवाई करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉं&period; सिंह ने कहा कि खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; महिला एवं बाल कल्याण&comma; आजीविका एवं कौशल विकास आता है। बिहार जिला खनिज फाउंडेशन नियमावली&comma; 2018 के सुसंगत नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जिला खनिज फाउंडेशन की राशि से इन सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कराया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><code>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि पटना जिला में 21 राजकीय माध्यमिक&sol;उच्च माध्यमिक विद्यालय है। प्रबंधन समिति की अध्यक्ष की क्षमता में उन्होंने लगभग सभी विद्यालयों में प्रबंधन समिति की बैठक की है एवं निरीक्षण किया है। इसके अतिरिक्त कई राजकीयकृत माध्यमिक&sol;उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालयों का भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान निरीक्षण किया है। इस दरम्यान जो भी आवश्यकता के बारे में पता चला उसके अनुसार शैक्षणिक दृष्टिकोण से व्यवस्था की जा रही है। इसमें जिला खनिज फाउंडेशन की राशि का भी उपयोग किया जाएगा।<&sol;code><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज की इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला खनिज फाउण्डेशन की राशि से शिक्षा विभाग तथा कल्याण विभाग अंतर्गत जिला के विद्यालयों&comma; कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालयों&comma; आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण&comma; जीर्णोंद्धार तथा सौन्दर्यीकरण किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने जिला खनन पदाधिकारी को निदेश दिया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय कर शैक्षणिक आवश्यकता के अनुरूप विद्यालयों की सूची प्राप्त कर जिला खनिज फाउंडेशन की राशि से मॉडल जीर्णाेद्धार करें। उच्च गुणवत्ता वाले बेंच एवं डेस्क की व्यवस्था कराएं&comma; स्मार्ट इंटरएक्टिव क्लासरूम हेतु डिजिटल लर्निंग बोर्ड की व्यवस्था करें। ओपेन जिम की स्थापना करें। प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का निर्माण&comma; विद्यालय भवनों की मरम्मति&comma; रंग-रोगन&comma; मधुबनी पेंटिंग एवं चित्रकारी कार्य पर राशि का व्यय किया जाए। विद्यालयों में शौचालय तथा पेयजल की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। सैनिट्री पैड एवं इंसिनरेशन मशीन लगाया जाए। रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रबंध करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालयों में पर्याप्त जगह हो वहाँ पर ओपेन जिम का निर्माण किया जाए। स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण क्षेत्र में आँगनबाड़ी केन्द्रों मंे चिल्ड्रेन पार्क&comma; प्ले स्कूल जैसे कार्टून&sol;पशु पक्षी चित्रकारी&comma; झूला&comma; स्लाइड&comma; खिलौना&comma; खेलकूद का सामान&comma; डिजिटल स्क्रीन&comma; डिजिटल लर्निंग बोर्ड के साथ स्मार्ट इंटरएक्टिव क्लासरूम इत्यादि की स्थापना की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में निर्णय लिया गया कि गायघाट&comma; पुनपुन&comma; पिपलावाँ एवं अन्य क्षेत्रों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग तथा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इन सभी में कम्प्यूटर सेट&comma; स्मार्ट क्लास&comma; पुस्तकालय&comma; प्रयोगशाला एवं ओपेन जिम निर्माण हेतु कार्य किया जाएगा। जिला खनन पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी से समन्वय करते हुए इसे सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुमण्डलीय अस्पताल पालीगंज का चहारदीवारी निर्माण&comma; प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेर एवं बिहटा का जीर्णोद्धार तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिहटा में मरीजों के लिए शेड निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन की राशि से सभी अनुमण्डल क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार कार्य कराया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन के संचालन में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए