पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पथ निर्माण विभाग के माननीय मंत्री ई&period; कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में विश्वेश्वरैया भवन स्थित सभाकक्ष में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत आने वाले पथ प्रमंडलों&comma; राष्ट्रीय उच्च पथ &lpar;NH&rpar; प्रमंडलों&comma; बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड &lpar;BRPNNL&rpar; तथा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड &lpar;BSRDCL&rpar; के अधीन संचालित संचालित सड़क&comma; पुल एवं ROB परियोजनाओं के प्रगति कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार&comma; अभियंता प्रमुख&comma; मुख्य महाप्रबंधक &lpar;बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन&rpar;&comma; प्रबंध निदेशक &lpar;BRPNNL&rpar;&comma; मुख्य महाप्रबंधक &lpar;बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन&rpar; सहित संबंधित अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के दौरान भागलपुर–अमरपुर–बांका &lpar;SH-25&rpar; के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण&comma; सुल्तानगंज–तारापुर–बेलहर–कटोरिया–दर्दमारा &lpar;SH-22&rpar; के 4-लेन कार्य&comma; भागलपुर–कहलगांव–मिर्जाचौकी NH-80&comma; NH-333A के कटोरिया&comma; लखपुरा&comma; बांका एवं पंजवारा बाइपास सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साथ ही&comma; पुल एवं ROB परियोजनाओं में भागलपुर–बौंसी रेलवे लाइन पर ROB&comma; एस&period;एम&period; कॉलेज–मिर्जानहाट मार्ग पर ROB&comma; ऑरहनी नदी पर H&period;L&period; RCC ब्रिज तथा सुखानिया नदी पर 4-लेन H&period;L&period; RCC मेजर ब्रिज&comma; सुलतानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>माननीय मंत्री ने सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों और बाधाओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन गति लाने के निदेश दिए। भू-अर्जन की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण कराकर परियोजना निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भू-अर्जन &comma; रेलवे &lpar;GAD&sol;NOC approval&rpar;&comma; वन विभाग &lpar;Forest Clearance&rpar; तथा विद्युत विभाग &lpar;Utility Shifting&rpar; से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस क्रम में मुंगेर &lpar;सफीयाबाद&rpar;-बरियारपुर-घोरघट-सुलतानगंज गंगा पथ एवं सुलतानगंज-भागलपुर-सबौर गंगा पथ की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। माननीय मंत्री ने भू-अर्जन&comma; फॉरेस्ट एवं पर्यावरण क्लीयरेंस सहित अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को तेजी से पूर्ण करने के निदेश दिए। NH-80 &lpar;भागलपुर-कहलगांव-मिर्जाचौकी खंड&rpar; के अंतर्गत 47&period;815 किमी मार्ग के पुनर्वास एवं 2-लेन विथ पेव्ड शोल्डर चौड़ीकरण कार्य की भौतिक प्रगति 95&percnt; से अधिक पूरी कर ली गई है। अमरपुर बाईपास &lpar;7&period;052 किमी&rpar; के तहत भू-अर्जन की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण कराकर शेष निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ई&period; कुमार शैलेन्द्र ने सख्त निर्देश दिए गए कि पथों&comma; पुल एवं ROB के निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित लक्ष्य के भीतर पूरा किया जाए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पिपरा थानाध्यक्ष पर शराबबंदी के नाम पर मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप, भाकपा माले करेगी प्रदर्शन