प्रेमालोक मिशन स्कूल में सावन महोत्सव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के संपतचक बैरिया स्थित प्रेमालोक मिशन स्कूल में सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया&period; इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चे हरे-हरे रंग की ड्रेस पहनकर विद्यालय पहुंचे&comma; जिससे पूरा परिसर हरियाली के रंग में रंगा नज़र आया&period; कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की गई&comma; जिसके बाद बच्चों ने सावन से जुड़े विभिन्न नृत्य&comma; गीत&comma; संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बच्चों ने मेहंदी रचाई और मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया&period; सावन के झूला झूलन प्रतियोगिता ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया&period; विद्यालय के निदेशक गुरुदेव प्रेम ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय परंपरा&comma; संस्कृति और त्योहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह देखते ही बन रहा था&period; कई तरह की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया&period; विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया&period; अंत में सभी ने मिलकर सावन के गीतों पर झूमते हुए इस विशेष दिन को यादगार बना दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आपसी समन्वय एवं सहयोग से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करावें चुनाव

‘सुधा’ को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान गबन की जांच में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने के दिए निर्देश