रक्षाबंधन पर किड्ज़ी स्कूल के नन्हे-मुन्नों का अनोखा उपहार, गोपालपुर थाने में गूंजी भाई-बहन के प्यार की मिठास

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> भाई-बहन के पवित्र बंधन के त्योहार रक्षाबंधन पर शुक्रवार को सम्पतचक सिरपतपुर स्थित किड्ज़ी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कानून के रखवालों को अपना भाई बनाकर गोपालपुर थाना परिसर को भावनाओं से भर दिया&period; मासूम हाथों से बंधी राखियों ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान और गर्व दोनों ला दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्कूल निदेशक ने कहा कि पुलिस जनता और छात्राओं की सुरक्षा के लिए निरंतर तैनात रहती है&comma; इसलिए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए&period; सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण राम ने भावुक होते हुए कहा कि पुलिसकर्मी भी अपने परिवार से दूर रहकर हर त्योहार पर जनता की सेवा में लगे रहते हैं&period; वहीं&comma; सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार और पूरे थाना स्टाफ ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। त्योहार के इस मौके पर राखी की डोर ने न केवल सुरक्षा और भरोसे का संदेश दिया&comma; बल्कि यह भी साबित किया कि असली राखी वही है जो जन-जन की रक्षा करने वालों की कलाई पर सजे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री