सदर अस्पताल सहित पिठौरा व केसर्रा एचडब्ल्यूसी को मिला राज्यस्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; सदर अस्पताल सहित जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत पिठौरा व जोकीहाट के केसर्रा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को राज्यस्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि इससे पूर्व फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर एचडब्ल्यूसी को राज्यस्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है। इस तरह जिले में अब राज्यस्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण प्राप्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की संख्या 03 हो गयी है। राज्य स्तरीय विशेष टीम द्वारा नेशनल क्वालिटी असेस्मेंट स्टैंडर्ड यानी एनक्यूएएस प्रमाणीकरण को लेकर हाल ही में सदर अस्पताल सहित पिठौरा व केसर्रा एचडब्ल्यूसी का मूल्यांकन किया गया था। मूल्यांकन के नतीजों के आधार पर राज्यस्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण के लिये तीनों स्वास्थ्य संस्थानों का चयन किया गया है। राज्यस्तरीय एनक्वास  à¤ªà¥à¤°à¤®à¤¾à¤£à¥€à¤•रण प्राप्त होने बाद जल्द ही इन संस्थानों को विशेष केंद्रीय टीम द्वारा मूल्यांकन किया जायेगा। मूल्यांकन में बेहतर अंक हासिल होने पर तीनों संस्थानों को एनक्वास प्रमाणीकृत चिकित्सा संस्थान का दर्जा हासिल हो जायेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मूल्यांकन में सदर अस्पताल को प्राप्त हुआ 85 प्रतिशत अंक<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्यस्तरीय मूल्यांकन में जहां सदर अस्पताल को 85 फीसदी अंक हासिल किया है। वहीं नरपतगंज के पिठौरा एचडब्ल्यूसी को 76 व जोकीहाट के केसर्रा वेलनेस सेंटर को 75 अंक प्राप्त हुआ है। जांच टीम दोनों एचडब्ल्यूसी के मूल्यांकन के क्रम में 08 कंसर्न एरिया क्वालिटी मैनेजमेंट&comma; पेसेंट इनपुट&comma; सपोर्ट सिस्टम&comma; क्नीनिकल सर्विसेस&comma; इंफेक्शन कंट्रोल&comma; प्रिगनेंसी एंड चाइल्ड बर्थ केयर कम्यूनिकेबल डिजीज सहित अन्य सुविधाओं की जांच करते हुए स्वास्थ्य संस्थान में बिजली&comma; पानी&comma; पेयजल&comma; पेंसेंट वेटिंग एरिया का गहनता पूर्वक अवलोकन करते हुए इसके आधार पर स्कोरिंग किया गया। टीम द्वारा किये गये स्कोरिंग के आधार पर दोनों एचडब्ल्यूसी को राज्यस्तरीय प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है। इसी तरह सदर अस्पताल के ओपीडी&comma; पैथोलॉजी&comma; ब्लूड सेंटर&comma; जनरल एडमिन&comma; लेबर रूम&comma; मेटरनिटी वार्ड&comma; मेटरनिटी ओटी विभाग के प्रमाणीकरण को लेकर किये मूल्यांकन में सदर अस्पताल को कुल 85 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। इसमें पैथोलॉजी सेवाओं को 96 फीसदी&comma; ब्लड बैंक को 89 फीसदी&comma; लेबर रूम को 83 फीसदी&comma; मेटरनिटी वार्ड को 79 फीसदी व समग्र रूप से सदर अस्पताल को 85 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>राष्ट्रीय मूल्यांकन में भी बेहतर प्रदर्शन का हो रहा प्रयास<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदर अस्पताल सहित अन्य दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को राज्यस्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण प्राप्त होने पर जिला स्वास्थ्य महकमा बेहद उत्साहित है। जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन में भी हम बेहतर स्कोरिंग के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं&period; इसके लिये विभागीय स्तर से जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। डीसीक्यूए डॉ मधुबाला ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों के प्रमाणीकरण को लेकर लगातार सेवाओं की बेहतरी का प्रयास किया जा रहा है। ताकि आम लोगों को सहजता पूर्वक उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ सुलभ हो सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>एनक्वास प्रमाणीकरण विभाग की बड़ी उपलब्धि<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने सदर अस्पताल सहित पिठौरा व केसर्रा एचडब्ल्यूसी को राज्यस्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण प्राप्त होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने इसे स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने इस उपलब्धि को स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों के सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया।&nbsp&semi;उन्होंने कहा कि इसी लगन व मेहतन के दम पर जिले के अन्य संस्थानों को एनक्वास के निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करना विभाग की प्राथमिकता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंबेडकर अमृत प्रसादोत्सव 14 अप्रैल को, बाबा साहेब के प्रतिमा का होगा दुग्धाभिषेक

इलाज के साथ स्वच्छता का संकल्प : एम्स पटना में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश