राजमणि ज्वेलर्स में डाला डाका, हथियार दिखाकर सोने-चांदी और कैश लूट ले गए!

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;आदर्श&comma; न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना में महज 13 दिनों के अंदर अपराधियों ने एक बार फिर ज्वेलरी शॉप को अपना शिकार बनाया। बुधवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डाका डालकर अपराधियों ने 6 लाख की संपत्ति पर अपना हाथ साफ किया&period; पत्रकार नगर थाना के तहत मलाही पकड़ी इलाके में डकैती की यह वारदात हुई है&period; यहां राजमणि ज्वेलर्स नाम की एक ज्वेलरी शॉप है। दोपहर करीब 3 बजे शॉप में मालिक राकेश और उनकी पत्नी थी। कोई कस्टमर नहीं था। अचानक 6 की संख्या में आए अपराधियों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने अपने चेहरे को कवर कर रखा था। किसी ने हेलमेट तो किसी ने मास्क पहन रखा था। अपराधी हथियार से लैश थे। शॉप मालिक और उनकी पत्नी को पिस्टल का डर दिखाकर सोने-चांदी की ज्वेलरी और 30 हजार रुपए कैश लूट कर ले गए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शॉप मालिक के आंकलन के अनुसार&comma; करीब 6 लाख रुपए की संपत्ति अपराधी लूट कर ले गए हैं। अपराधियों ने चंद मिनटों के अंदर इस वारदात को अंजाम दिया और बड़े आराम से फरार हो गए। सभी अलग-अलग बाइक से आए थे। कांड की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार और सदर &lpar;एएसपी&rpar; आए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस शॉप और उसके आसपास में लगे &lpar;सीसीटीवी&rpar; के फुटेज को खंगाल रही है। अपराधी कौन थे&quest; किस रास्ते आए और किस रास्ते से भागे&quest; इसका डिटेल पता किया जा रहा है। बता दें कि 2 सितंबर की रात भी हथियार से लैश अपराधियों ने पटना के शिवपुरी इलाके में महावीर ज्वेलरी शॉप में धावा बोला था। वहां से भी हथियार के बल पर कैश और ज्वेलरी लूट कर ले गए थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा