झारखंड के रामगढ़ में बस और वैगनआर की टक्कर में हुई 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत!

&NewLine;<p><strong><em>पटना से अजित यादव की ख़ास रिपोर्ट<&sol;em><&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&colon;<&sol;strong> पटना से झारखंड के रामगढ़ रजरप्पा मंदिर में पूजा कराने जा रहे पटना के फुलवारी शरीफ के कार सवार पांच लोगों की मौत बुधवार की सुबह रजरप्पा थाना क्षेत्र में हो गई थी जिसमे सभी कार सवार मृतकों की पहचान फुलवारी शरीफ निवासी के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।मरने वालों में फुलवारी के बोचाचक निवासी सजंय ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार&comma; ब्रहमपुर के शिवरतन राय का पुत्र मुन्ना कुमार 32 साल&comma; ब्रहमपुर के ही राम शक्ल राय का 42 साल का पुत्र किशोर कुमार&comma; रानीपुर निवासी रवि शंकर राय के 22 साल के पुत्र आर्यन उर्फ गोलू और फुलवारी के नोहसा गांव निवासी लालबाबू पासवान के 24 साल के पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सभी मृतकों के परिवार में चित्रकार मचा हुआ है। फुलवारी शरीफ के 4 गांव में मातम का माहौल बना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि पटना से बोचाचक का आलोक अपने 4 दोस्तों के साथ गए वैगनआर कार से रजरप्पा गया था जहां बुधवार सुबह रामगढ़ बोकारो रोड में चेतरपुर के पास सामने से आ रहे महाराज बस से भीषण टक्कर हो गयी थी। हादसे के बाद कार में लगी आग में सवार 5 लोग जिंदा जल गए थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"&sol;&sol;&sol;storage&sol;emulated&sol;0&sol;WhatsDelete&sol;WhatsDelete Images&sol;IMG-20210916-WA0007&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-464" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>झारखण्ड के रामगढ़ मे बस और वैगन आर मे आमने सामने भिड़ंत&comma; कार और बस बस में लगी आग<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कार सवार पटना के 5 लोगो की मौत<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कार सवार सभी मृतक फुलवारी शरीफ के रहने वाले<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी में घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन राजप्पा के लिए हुए रवाना<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बुधवार सुबह करीब आठ बजे रामगढ़ के नजदीक रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट महाराजा बस और पटना की ओर आ रही वैगन आर कार मैं आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई दुर्घटना में कार बस के अगले हिस्से में पूरी तरह समा गए जिससे देखते-देखते कार में आग लग गए दूदू कर कर जलने लगा और बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन बस में सवार लोग जान बचाने के लिए कूदकर निकल भागे ।<p>वहीं हादसे के बाद लगी आग में कार धु धु जलने लगी। कार में सवार 5 लोगों की बुरी तरह जल कर मौत हो गयी। घटना को देख आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को खबर दिया फिर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया। बुधवार की सुबह हुई इस भीषण हादसे में कार सवार सभी लोग पटना के फुलवारी शरीफ के रहने वाले थे। मृतकों में कार सवार आलोक कुमार 25 वर्ष&comma; बोचाचक फुलवारी शरीफ&comma; ब्रह्मपुर निवासी 32 वर्ष के मुन्ना कुमार पिता शिव रतन राय और ब्रह्मपुर निवासी 42 वर्षीय किशोर कुमार &comma;रानीपुर निवासी रवि<br>राय के 18 वर्षीय बेटे आर्यन कुमार उर्फ गोलू समेत एक अन्य शामिल है&period; वही बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं&period;सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण के साथ मिलकर रजरप्पा पुलिस राहत कार्य में जुट गई है। इस दुर्घटना के बाद रामगढ़ बोकारो हाईवे पर परिचालन रोक दिया गया है। इसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वही कार सवार 5 लोगों की मौत की खबर जैसे ही पटना के फुलवारी शरीफ पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन आनन-फानन झारखंड के लिए रवाना हुए। इधर मृतकों के मोहल्ले और परिवार में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इस हादसे की खबर से पूरे इलाके में मातम का माहौल पसर गया।<code> बताया जाता है कि पटना के फुलवारी शरीफ के बोचा चक के रहने वाले संजय ठाकुर के पुत्र आलोक कुमार अपने चार दोस्तों के साथ रजरप्पा में पूजा करने गए थे&period;फुलवारी में बेउर अखाड़ा इलाके में आलोक कुमार की आलोक ट्रेडर्स की दुकान है&period;आलोक कुमार अपने दुकान के पास के रहने वाले बरहमपुर निवासी मुन्ना कुमार किशोर कुमार और रानीपुर के रहने वाले गोलू एवं एक अन्य दोस्त के साथ मंगलवार की शाम रजरप्पा के लिए रवाना हुए थे। मृतक आलोक कुमार मूल रुप से कुर्था अरवल के कनसुआ गांव का रहने वाला था जो बोचाचक में मनीष सिंह के मकान में किराए में रहता था। दो भाइयों में आलोक बड़ा था। छोटा भाई शिवम ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे के करीब उनका भैया आलोक अपनी वैगन आर लेकर दोस्तो के साथ रजरप्पा के लिए निकले थे। आलोक ने एक सप्ताह पहले ही सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। जिसका डेंट पेंट कराने के बाद रजरप्पा में पूजा का कार्यक्रम बना था। आलोक की जहां ट्रेडर्स की दुकान है उसके पास वाले गांव ब्रह्मपुर में रहने वाले किशोर और चालक मुन्ना एवम रानीपुर के आर्यन उर्फ गोलू के साथ रजरप्पा के लिए निकला । इनके साथ पांचवा दोस्त उदय बताया जाता है जिसके बारे में अधिक जानकारी नही मिल सकी है।<&sol;code><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आलोक की ट्रेडर्स की दुकान से चलता था घर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बड़े बेटे की मौत से परिवार में कोहराम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आलोक के घर उसकी दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही मां रेखा देवी बेहोश हो गयी। वही छोटा भाई शिवम और पिता सजंय ठाकुर का रो रो कर बुरा हाल होने लगा। आलोक अपने घर मे कमाऊ बेटा था जिसके कमाई से घर चलता था। मां रेखा देवी पिता सजंय ठाकुर को समझ मे नही आ रहा था कि अचानक यह सब कैसे हो गया। आलोक परिवार के साथ फुलवारी शरीफ के बोचा चक में मनीष सिंह के मकान में किराए में रहता था। उसका मूल निवास स्थान कुर्था अरवल के कनसुआ गांव बताया जाता है। बड़े बेटे आलोक की दुर्घटना में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां रेखा देवी पिता सजंय ठाकुर और अन्य का रो रो कर बुरा हाल होने लगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वैगन आर कार चलाने वाला मुन्ना के घर मचा रहा चीत्कार<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निजी वाहन चलाने का काम कर घर परिवार चलाने वाला मुन्ना उस वैगन आर कार को चला रहा था जिसमे बस हादसे के बाद आग लगने से चार दोस्तो के साथ उसकी भी मौत हो गयी। ब्रहमपुर निवासी शिव रत्न राय के छः बेटो में मुन्ना सबसे छोटा था। इसके छः भाई&comma; राजू राय&comma; विजय राय&comma; उदय राय&comma; पप्पू राय शंभू राय हैं। मुन्ना सबसे छोटा था। मुन्ना की पत्नी मीणा देवी&comma; मां टूसिया देवी पिता शिवरतन राय समेत पूरे परिवार में रोना पीटना मचा था। मुन्ना के चार बच्चे हैं जिनमे बेटी चुलबुल 7 साल&comma; बेटी स्नेहा &comma;<br &sol;>रवि शंकर 5 साल&comma; गौरी शंकर ढाई साल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमीन कारोबारी किशोर के घर भी परीजनो में चीत्कार मचा रहा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जमीन खरीद बिक्री का काम करने वाले किशोर कुमार पिता रामशक्ल राय उम्र 43 साल भी मुन्ना के परिवार में ही आते हैं। कार चालक मुन्ना के घर पास ही किशोर के घर भी परिजनों में रोना पीटना मचा हुआ था। किशोर कुमार की मां शारदा देवी&comma; पत्नी रिंकी देवी छाती पीट पीट दहाड़ मार रोये जा रही थी। उसके छोटे छोटे दो बेटे सुमित व प्रिंस उर्फ कल्लू को पता भी नही चल रहा था कि उसके सर से पिता का साया उठ चुका हैं । मां और अन्य परिवार वालो को रोता बिलखता देख बच्चे भी रो रहे थे। घर और मोहल्ले में जमा लोगो की आंखे भी बरस रही थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आर्यन उर्फ गोलू के घर पसरा था मातम<&sol;strong><br &sol;><strong>मां और अन्य परिवार वाले देख रहे थे गोलू के आने की राह<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार हादसे में आलोक कुमार और अन्य दोस्तों के साथ रजरप्पा जाने वालों रानीपुर निवासी रवि राय का मंझला बेटा आर्यन कुमार उर्फ गोलू के किसी अनहोनी ख़बर से मातम का माहौल था। उसके<br &sol;>पिता रवि अपने छोटे बेटे अमन के साथ झारखण्ड<br &sol;>के लिए रवाना हो चुके थे। वही उसके घर में मां किरण देवी बेटे की दुर्घटना में घायल होने की खबर सुनकर बिलख रही थी। गोलू का बड़ा भाई विक्की और मां को गोलू की मौत की खबर छिपाई गयी थी। वही अनहोनी की खबर मिलते ही फुलवारी शरीफ में ही चुनौती कुआं में रहने वाले ननिहाल से परिजन भी आ गए थे। नानी मौसी नाना मामा और अन्य परिवार वाले का रो रो कर हाल बुरा हो रहा था। इसी बीच किसी ने समाचार चैनलों और पोर्टल्स में गोलू समेत पांचों की मौत की ख़बर दे दी जिसके बाद गोलू के घर परिजनों में चीत्कार मच गया। गोलू के पिता सुधा डेयरी में कामगार हैं जबकि नाना महादेव राय आर्मी से रिटायर हवलदार हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ के तीन गांवों में मातम का माहौल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बुधवार की सुबह झारखंड के रांची धनबाद बोकारो हाईवे पर एक वैगनआर कार और बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर में आग लगने के बाद कार सवार पटना के पांच लोगों की दर्दनाक मौत की खबर से पटना के लोग सहम सहम गए । टेलीविजन चैनलों और न्यूज़ पोर्टल पर चल रहे खबर को देख पटना के लोग इस कदर बेचैन हो गए की आखिर किस के परिवार के लोग हैं जो इस भीषण दुर्घटना में असमय काल के गाल में समा गए । फ़िर जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ कि कार सवार पांच लोगों की मौत हुई है जो सभी फुलवारी शरीफ के रहने वाले हैं तो फुलवारी शरीफ के मृतकों के 4 गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। फुलवारी शरीफ बोचाचक से आलोक कुमार की वैगन-आर कार से ब्रह्मपुर से राज किशोर राय एवं मुन्ना राय और रानीपुर से गोलू कुमार एवम नोहसा गांव के लाल बाबू पासवान के बेटे राहुल कुमार मंगलवार की दोपहर रजरप्पा मंदिर के लिए निकले थे। इस बीच<br &sol;>झारखण्ड में सड़क हादसे की सूचना बुधवार की सुबह इनके घरों पर पहुंची । इस मनहूस ख़बर के मिलते ही फुलवारी शरीफ के बोचाचक&comma;<br &sol;>रानीपुर नोहसा और ब्रह्मपुर गांवों में मातम पसर गया। चारों तरफ चीख-पुकार से पूरा गांव गम के माहौल में डूबा है। मुन्ना राय के साला ने बताया कि उनकी दो बेटी चुलबुली &lpar;10 वर्ष&rpar;&comma; स्नेहा कुमारी &lpar;8 वर्ष&rpar;&comma; जबकि दो बेटे रवि शंकर &lpar;5 वर्ष&rpar; और गौरी शंकर &lpar;2 वर्ष&rpar; बार-बार पिता को याद करके बेहोश हो जा रहे हैं। चारों तरफ चीख-पुकार से पूरा गांव गम के माहौल में डूबा है। गांव के लोगों ने बताया कि मुन्ना राय प्राइवेट गाड़ी के ड्राइवर था। अपनी छोटी कमाई से ही मुन्ना राय अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करते था। परिवार को संभालने वाला अब कोई नहीं है।ब्रह्मपुर के 35 वर्षीय राज किशोर राय फुलवारी शरीफ के आसपास जमीन का कारोबार करते थे। पिता की मौत की खबर सुनकर राज किशोर राय के दोनों बेटे सुमित कुमार &lpar;10 वर्ष&rpar; और साहिल कुमार &lpar;8 वर्ष&rpar; पूरी तरह टूट गए। अबोध बच्चों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। राज किशोर राय के भाई विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार को जब रजरप्पा के लिए निकले थे&comma; तो सब बहुत खुश थे। वही आलोक भी अपने घर परिवार का आकेला कमाऊ सपूत था ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी नोहसा के रहने वाले 25 साल के राहुल की भी झारखंड में कार और बस की टक्कर में दुर्घटना के दौरान हो गई मौत<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>राहुल के परिजन को देर से मिली दुर्घटना की जानकारी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>राहुल बोलकर गया था कि दोस्तो के साथ रजरप्पा जा रहा है<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>झारखण्ड में कार और बस में आमने सामने हुई टक्कर में कार में लगी आग में जलकर फुलवारी के नोहसा के लालबाबू पासवान के बेटे राहुल की भी मौत हो गयी । राहुल के परिवार वालों को घटना की जानकारी देर से मिली तो रोना पीटना मच गया। बुधवार की देर रात नोहसा से राहुल के परिवार वाले झारखण्ड के रजरप्पा के लिए रवाना हो गये। बुधवार को इस भीषण हादसे में पटना के फुलवारी शरीफ के रहने वाले 5 लोगों की मौत की ख़बर से लोग इस जानकारी के लिए बेचैन थे की पटना के किस इलाके के रहने वालों के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ है। इसी बीच एक के बाद एक आलोक मुन्ना किशोर गोलू की घर परीवार की पहचान उजागर हुई । इस बीच कई घंटों तक कार सवार पाँचवे युवक की शिनाख्त नही हो पा रही थी । वही बुधवार की देर रात जब नोहसा में राहुल के परिजनों को यह खबर मिली कि कार से दोस्तो के साथ रजरप्पा गए लोगो की दुर्घटना में मौत हो गयी है तब राहल के परिजन भी बेचैन हो गए। राहुल के परिवार वालो को पता था कि मंगलवार को राहुल आलोक और अन्य दोस्तो के साथ रजरप्पा गया था । देर रात नोहसा के राहुल उम्र करीब 25 साल के पिता<br &sol;>लालबाबू पासवान अन्य परिचित लोंगो के साथ झारखण्ड के लिए रवाना हुए। वही राहुल के घर किसी अनहोनी को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ था। हालांकि परिवार वालों को किसी ने दुर्घटना में राहुल की मौत की खबर नहीं बताया था। परिवार वालों को सिर्फ यह बताया गया था कि राहुल का दुर्घटना हो गया है। नोहसा के लोगों ने बताया कि राहुल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>झारखंड के रजरप्पा में बुधवार की सुबह हुई हादसे के शिकार आलोक के घर पसरा मातमी सन्नाटा &comma; बहन के शादी की तैयारी पड़ी फिकी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ के बोचा चक के आलोक ने एक सप्ताह पहले ही खरीदी थी सेकंड हैंड कार<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ स्थित बोचाचक आलोक के घर उनकी छोटी बहन मुस्कान की शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थी । इसी वर्ष आलोक के 19 साल की बहन की शादी तय हुई थी । घर का माहौल काफी खुशनुमा था । बहन मुस्कान की शादी के लिए आलोक उनके कपड़े और गहने की व्यवस्था में जोड़-शोर से लगा था । मंगलवार की दोपहर लगभग शाम आलोक अपने घर से यह कह कर निकला कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ<br &sol;>मारुति वैगन आर कार की पूजा करने झारखंड रजरप्पा जा रहा है । इस बीच बुधवार की सुबह उनके घर यह सूचना मिलती है कि रोड एक्सीडेंट में आलोक और उनके पांच दोस्तों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । इस हादसे के सूचना के बाद आलोक के घर ही नहीं बल्कि पूरे बोचा चक गांव में मातमी सन्नाटा छा गया । आलोक के मौत की खबर घर पर पहुंचते ही पूरे घर में मातमी सन्नाटा छा गया । उनके पिता संजय ठाकुर इस हादसे से इस तरह टूट गई थी उनके मुंह से ठीक से कुछ आवाज भी नहीं निकल पा रहा था । परिजनों ने यह सोचा भी नहीं था कि आलोक रजरप्पा पूजा करने गया तो फिर कभी नहीं लौटेगा । वही घटना की सूचना मिलते ही घर के आस-पास आलोक के परिचितों की भीड़ लगने लगी । सब लोगों के आंखों में आंसू और मुंह पर यही दुआ कि काश ऐसा नहीं होता । आलोक मुख्य रूप से ट्रेडर्स की बालू गिट्टी का काम किया करता था जबकि उसका छोटा भाई विकास 14 वर्ष दसवीं क्लास का छात्र है । परिवार के एक सदस्य ने बताया कि आलोक की छोटी बहन मुस्कान 19 वर्ष की शादी इसी वर्ष तय हुई थी । कुछ महीने बाद मुस्कान की शादी होना था । शादी को लेकर घर में काफी खुशी का माहौल था । इस बीच रोड एक्सीडेंट में आलोक की मौत में पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताते चलें कि बुधवार की अहले सुबह झारखंड के धनबाद रांची हाईवे पर वैगन आर और बस की भीषण टक्कर में मरे पांच युवकों में एक युवक फुलवारी शरीफ के बोचा चक का निवासी आलोक भी था । आसपास के लोगों ने बताया कि आलोक कुमार मुख्य रूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं । रोजी-रोटी की तलाश में उनके पिता संजय ठाकुर फुलवारी शरीफ बोचाचक के एक मकान में किराए में रहते हैं ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गोलू ने आखिरी बार मंगलवार की रात माता-पिता से की थी मोबाइल पर बातचीत<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>झारखंड के रामगढ़ के रजरप्पा इलाके में वैगनआर कार और बस की आमने सामने हुई भीषण दुर्घटना के बाद कार में सवार चार दोस्तों के साथ जिंदा जलकर काल के गाल में समा चुके रानीपुर के आर्यन उर्फ गोलू ने मंगलवार की आधी रात मोबाइल से अपने पिता रवि राय और मां किरण देवी से बातचीत की थी। बेटे से माता पिता ने पूछा था कि कहां तक पहुँचल ह बॉउआ तब गोलू ने बताया था कि थोड़ी ही देर में रजरप्पा पहुंचने वाले हैं। यह आखिरी बातचीत रात्री क़रीब ग्यारह बजे के आसपास हुई थी।<br &sol;>बेटे की दर्दनाक मौत से सदमे में पहुंचे भर्राए हुए आवाज में गोलू के पिता रवि ने बताया कि उन्हें<br &sol;>क्या पता था कि अब उन्हें अपने बेटे से बात नहीं हो पाएगी । उन्होंनेबताया कि दोस्तों के साथ रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जाने से पहले गोलू ने घर में बताया था उसके दोस्त आलोक ने गाड़ी खरीदी है उसका ही पूजा कराने दोस्त लोग रजरप्पा मंदिर जा रहे। गोलू के पिता ने बताया की रजरप्पा मंदिर में पूजा कराने के बाद लौट रहे थे तभी सुबह-सुबह हादसा हो गया। बेटे के शव लाने रवि झारखंड जाने के रास्ते मे इससे अधिक बातचीत नही कर पाए और बिलखने लगे। किधर देर रात गोलू के घर उसकी मां और पैदल विलाप में डूबे हुए थे गोलू की मां किरण देवी ने बताया कि आखिर बार बेटे ने उससे बात की थी तब कब कुछ ठीक-ठाक था । गोलू की मां बेटे के साथ अनहोनी से लगातार रोये जा रही है लेकिन वह अभी भी अपने गोलू के लौट आने की टकटकी लगाए हुए है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश