पथ निर्माण मंत्री ने की BRPNNL की परियोजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार के पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड &lpar;BRPNNL&rpar; मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यभर में चल रही मेगा परियोजनाओं&comma; उच्चस्तरीय पुलों&comma; रेलवे ओवर ब्रिज &lpar;ROB&rpar;&comma; बाईपास&comma; ग्रीनफील्ड हाईवे और मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।<br>बैठक में सचिव&comma; पथ निर्माण विभाग&comma; निगम के अध्यक्ष&comma; प्रबंध निदेशक&comma; मुख्यालय के वरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय कार्यालयों के अभियंता मौजूद रहे। इस दौरान कुल 14 मेगा परियोजनाओं समेत 119 परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति&comma; निर्माण गुणवत्ता&comma; भूमि अधिग्रहण&comma; वन एवं पर्यावरण स्वीकृति&comma; रेलवे समन्वय&comma; उपयोगिता स्थानांतरण &lpar;Utility Shifting&rpar; और अन्य लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समीक्षा के दौरान सासाराम बाईपास&comma; पूर्णिया में महानंदा नदी पर उच्चस्तरीय पुल&comma; सहरसा में कोसी नदी पर पुल&comma; राजगीर बौद्ध परिपथ ग्रीनफील्ड फोरलेन&comma; हिलसा पूर्वी बाईपास&comma; पांडुका पुल&comma; जनेश्वर मिश्र सेतु संपर्क सड़क&comma; मधुबनी रिंग रोड&comma; छपरा डबल डेकर फ्लाईओवर&comma; करबिगहिया फ्लाईओवर&comma; अगुवानीघाट-सुल्तानगंज गंगा पुल और मुंगेर बाईपास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में परियोजनाओं के समक्ष आ रही प्रमुख बाधाओं&comma; जैसे भूमि अधिग्रहण में देरी&comma; पर्यावरण एवं वन विभाग की एनओसी&comma; रेलवे और NHAI से अनुमोदन तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पथ निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा निर्माण गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन&comma; रेलवे&comma; NHAI&comma; वन विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संवेदनशील एवं फ्लैगशिप परियोजनाओं की नियमित निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में BRPNNL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि निगम राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

दरभंगा में गन्ना क्षेत्र विस्तार का ‘मेगा प्लान’, मिलों को पर्याप्त गन्ना दिलाने के लिए चलेगा सघन अभियान

विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रखें पैनी नजर : डीएम

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए 5 एकड़ जमीन लीज पर, 30 साल का एग्रीमेंट रजिस्टर्ड