पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने वैशाली के पातेपुर में पत्रकार कुंदन कुमार पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजे जाने के मामले को लेकर बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार के मंत्री लखेन्दर पासवान ने स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाकर पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और उसे आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भिजवाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार ने पातेपुर क्षेत्र में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को सामने रखा था और मंत्री से विकास को लेकर सवाल पूछे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>RJD नेता ने आरोप लगाया कि पत्रकार द्वारा क्षेत्र की सच्चाई दिखाना और सवाल पूछना मंत्री को पसंद नहीं आया&comma; जिसके बाद पुलिस कार्रवाई की गई। हालांकि&comma; इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एजाज अहमद ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ माना जाता है और पत्रकारों को अपनी बात रखने तथा जनसमस्याओं को सामने लाने का अधिकार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों के दबाव में पत्रकारों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई होती है&comma; तो इससे सरकार की विश्वसनीयता और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर पत्रकार कुंदन कुमार को न्याय दिलाने की मांग की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

27 लीटर देसी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल