ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>वैशाली के जंदाहा में ज्वेलरी व्यवसायी विशाल कुमार सोनी की लूट के बाद हत्या की घटना के विरोध में CAIT&sol;AIJGF बिहार की ओर से पटना में कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में ज्वेलर्स&comma; व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए और दिवंगत व्यवसायी को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च बाकरगंज स्थित ढूंढा शाही कॉम्प्लेक्स से कारगिल चौक&comma; गांधी मैदान तक निकाला गया। इस दौरान व्यापारियों ने विशाल कुमार सोनी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और लूटे गए सोने एवं अन्य सामान की बरामदगी की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>AIJGF बिहार के अध्यक्ष एवं लोजपा &lpar;रामविलास&rpar; व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि बिहार में ज्वेलर्स और अन्य व्यापारियों के साथ लगातार लूट और हत्या की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बढ़ रहा है। अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ लूटे गए सोने और अन्य सामान की बरामदगी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए&comma; ताकि पीड़ित व्यापारियों को आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि AIJGF बिहार का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेगा और राज्य के ज्वेलर्स एवं व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाएगा। प्रतिनिधिमंडल ज्वेलर्स के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था&comma; आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग करेगा। कैंडल मार्च में प्रेम नाथ गुप्ता&comma; प्रमोद कुमार&comma; दिलीप कुमार&comma; शीतल नायक&comma; अनंत अरोड़ा&comma; देव कुमार वर्मा&comma; रतन कुमार सोनी&comma; राज कुमार राजा&comma; मनोज कुमार निराला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

27 लीटर देसी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल