पटना में किसानों के ई-केवाईसी–फार्मर आईडी विशेष कैम्प की प्रगति की समीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिला पदाधिकारी डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period; द्वारा किसानों के ई-केवाईसी एवं फार्मर आईडी निर्माण के लिए 6 से 11 जनवरी&comma; 2026 तक चल रहे विशेष कैम्प की प्रगति की आज सायंकाल समीक्षा की गई। इस दौरान अद्यतन स्थिति का जायजा लेते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक-से-अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है&comma; ताकि किसान बंधुओं को विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता एवं सुगमता से मिल सके। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि पटना जिला अंतर्गत सभी 322 पंचायतों में विशेष कैम्प लगाए जा रहे हैं। आज कैम्प का पाँचवाँ दिन था और लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 110 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक पंचायत के लिए कृषि समन्वयक&comma; किसान सलाहकार एवं सहायक&sol;प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों को टैग किया गया है। साथ ही प्रखंडवार नोडल पदाधिकारी भी नामित किए गए हैं। अनुमंडल पदाधिकारियों को अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर राजस्व संबंधी आवश्यक कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी का उद्देश्य प्रत्येक किसान की एकीकृत डिजिटल पहचान तैयार करना है&comma; जिससे उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं—जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना&comma; किसान क्रेडिट कार्ड&comma; फसल सहायता योजना आदि—का लाभ सहजता से मिल सके। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता भी सुदृढ़ होगी। फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने के लिए किसानों को अपने नाम का ऑनलाइन जमाबंदी दस्तावेज&comma; आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर लाना आवश्यक है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>किसानों की सहायता हेतु कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया गया है। इसके अलावा किसान जिला कृषि पदाधिकारी&comma; अनुमंडल कृषि पदाधिकारी&comma; प्रखंड कृषि पदाधिकारी&comma; कृषि समन्वयक अथवा किसान सलाहकार से भी संपर्क कर सकते हैं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कैम्प के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी किसानों को कैम्प तक आने के लिए मोबिलाइज करें। पंचायत स्तर पर माइकिंग एवं सघन जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा माइक्रोप्लानिंग के अनुसार कैम्प का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास