पटना में अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान की समीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिलाधिकारी पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पटना ने पुलिस अधीक्षक &lpar;यातायात&rpar;&comma; पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ शहर में चल रहे अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान का निरीक्षण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से संचालित की जाए। फॉलो-अप टीम को लगातार सक्रिय रखा जाए तथा दोबारा अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज की जाए। साथ ही आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने स्पष्ट किया कि पटना जिला प्रशासन आम जनता के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर पूरी तरह सजग&comma; तत्पर और प्रतिबद्ध है। जनहित में नियमित तौर पर अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अचरा में खूनी संघर्ष : बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी दो गोली, हालत नाजुक

श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती 17 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा

दशहरा महोत्सव का भव्य समापन सुरीली आवाज दर्शकों को मंत्रमुग्ध : गायिका भव्या पंडित