ओलंपियन शूटर श्रेयसी सिंह को बिहार की खेल मंत्री बनने पर दी बधाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार ने ओलंपियन शूटर श्रेयसी सिंह को बिहार की खेल मंत्री नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। संगठन ने इसे बिहार के खेल इतिहास के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। ओलंपियन श्रेयसी सिंह भारत में किसी भी राज्य की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्हें खेल मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही वे बिहार की भी पहली खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। खेल जगत ने इसे प्रेरणा और गर्व का विषय बताया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज की मुलाक़ात के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने एसोसिएशन के सचिव सैयद अबादुर रहमान को पहचानते हुए स्पोर्ट क्लाइम्बिंग से जुड़े पुराने प्रशिक्षण दिनों का उल्लेख किया। उन्होंने बिहार में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के तेज़ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और भरोसा दिलाया कि यह ओलंपिक खेल आने वाले वर्षों में राज्य में उल्लेखनीय प्रगति करेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सैयद अबादुर रहमान&comma; जो बिहार के प्रथम नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बर भी हैं&comma; ने कहा कि मंत्री श्रेयसी सिंह का अनुभव&comma; नेतृत्व क्षमता और खेल के प्रति उनकी गंभीर समझ निश्चित रूप से प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने इसे बिहार के खिलाड़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक क्षण बताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय मंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में खेल अधोसंरचना का विस्तार&comma; खिलाड़ियों का सशक्तिकरण और विशेषकर स्पोर्ट क्लाइम्बिंग सहित ओलंपिक खेलों का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। एसोसिएशन ने कहा कि वह माननीय मंत्री के कुशल नेतृत्व में बिहार में खेल विकास को आगे बढ़ाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की