राजस्व कर्मचारी व दलाल 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने गुरुवार को फुलवारी शरीफ प्रखंड की मैनपुरन्दा पंचायत में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी राणा रणविजय गोपाल और एक दलाल गुड्डू कुमार को कुल 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया&period; कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों को निगरानी टीम अपने साथ पटना ले गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निगरानी ब्यूरो के अनुसार विक्रम थाना क्षेत्र के गोरखरी निवासी प्रवीण कुमार सुमन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके प्लॉट से करीब 100 मीटर दूर मुख्य सड़क पर किए गए चार घरों के अवैध अतिक्रमण को हटाने संबंधी रिपोर्ट देने के बदले राजस्व कर्मचारी और उसके सहयोगी दलाल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया&period; जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर निगरानी थाना कांड संख्या 69&sol;26 दिनांक 3 जून 2026 दर्ज किया गया&period; इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक रिशिता स्नेह के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूर्व निर्धारित योजना के तहत गुरुवार को मैनपुरन्दा पंचायत भवन में जाल बिछाया गया&period; कार्रवाई के दौरान राजस्व कर्मचारी राणा रणविजय गोपाल को 35 हजार रुपये तथा दलाल गुड्डू कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया&period; निगरानी टीम ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। गिरफ्तार गुड्डू कुमार गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद न्यू बाईपास का निवासी बताया गया है&period; निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

किन्नरों के साथ मारपीट व छिनतई, सोने के आभूषण और मोबाइल लूटे

संपतचक के घर से चल रहा था नशे का बड़ा कारोबार, एक गिरफ्तार!

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों ने जाना प्रकृति संरक्षण का महत्व