कायाकल्प योजना : राज्य स्तरीय टीम ने एसडीएच धमदाहा और सीएचसी कसबा का किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सहायता के साथ-साथ अस्पताल व्यवस्था में बेहतर रख-रखाव सुविधा का ध्यान रखा जाता है। अस्पताल के बेहतर रख-रखाव सुविधा के लिए संबंधित अस्पताल को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा कायाकल्प योजना के तहत पुरस्कृत किया जाता है। जिले में कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल में उपलब्ध सुविधा का निरीक्षण के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो सदस्यीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जिले के दो अस्पतालों के दो दिवसीय निरक्षण किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दोनों राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा मंगलवार को एसडीएच धमदाहा और बुधवार को सीएचसी कसबा का अवलोकन करते हुए मरीजों के लिए उपलब्ध अस्पताल विधि व्यवस्था की जानकारी ली गई। दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम में फाइनेंस और लॉजिस्टिक कंसल्टेंट नामित कुमार के साथ साथ-साथ पिरामल स्वास्थ्य के राज्य स्तरीय अधिकारी मो&period; तौसीफ कमर द्वारा अस्पताल का अवलोकन किया गया। राज्य स्तरीय टीम में फाइनेंस और लॉजिस्टिक कंसल्टेंट नामित कुमार ने बताया कि पूर्णिया जिले के दोनों अस्पतालों में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरक्षण किया गया है। इस दौरान हो रहे कमी को बहुत जल्द दूर करते हुए सभी व्यवस्था कायाकल्प योजना के अनुरूप तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। दोनों अस्पतालों में मरीजों के सुविधा के लिए सभी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध पाई गई है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों द्वारा भी अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध रहने की जानकारी दी गई है। इस आधार पर संबंधित अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंक प्रदान किया जाएगा जिसके आधार पर संबंधित अस्पताल को कायाकल्प योजना सुविधा के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। दूसरे दिन सीएचसी कसबा मूल्यांकन के दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया&comma; डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास&comma; डीसीक्यूए डॉ अनिल कुमार शर्मा&comma; यूनिसेफ के जिला सलाहकार शिवशेखर आनंद के साथ सीएचसी कसबा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण मोहन दास&comma; बीएचएम अपराजिता भारती&comma; बीसीएम उमेश पंडित&comma; चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह&comma; प्रसव कक्ष प्रभारी रश्मि खलको&comma; प्रधान लिपिक राजेश कुमार&comma; एकाउंटेंट संजय कुमार गुप्ता और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की ली गई जानकारी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन पदाधिकारी &lpar;डीसीक्यूए&rpar; डॉ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिले के दो अस्पताल धमदाहा और कसबा का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के साथ साथ उसके रख-रखाव स्थिति की जानकारी ली गई। कायाकल्प योजना के तहत निरीक्षण के बाद आठ बिंदुओं पर अस्पताल को अंक प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तर पर बेहतर अंक प्राप्त करने वाले अस्पताल को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा कायाकल्प योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरीक्षण टीम द्वारा अस्पताल में 50 तरह की सुविधाएं का मूल्यांकन किया गया। इसमें मुख्य रूप से हाइजीनिक व्यवस्था&comma; बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सुविधा&comma; रजिस्ट्रेशन काउंटर&comma; हॉस्पिटल इंफेक्शन प्रीवेंशन मैनेजमेंट रेकॉर्ड कीपिंग&comma; मेडिसिन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम&comma; मरीजों से स्टाफ का व्यवहार&comma; सपोर्ट सर्विस&comma; मरीज फीडबैक व अन्य अस्पताल गतिविधियां शामिल है। निरक्षण टीम द्वारा इन सुविधाओं के अनुसार अस्पताल को कायाकल्प योजना के तहत अंक प्रदान किया जाता है। निरक्षण टीम द्वारा अस्पताल मूल्यांकन करते हुए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध कमियों को दूर करते हुए सभी अस्पताल व्यवस्था को तंदुरुस्त और मरीजों के अनुकूल करने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार अस्पताल को किया जाएगा पुरस्कृत &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं से उपस्थित मरीजों को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधा का राज्य स्तरीय अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन करते हुए अस्पताल को अंक प्रदान किया जाता है। विभिन्न मापदंडों के आधार पर 70 अंक से अधिक अंक प्राप्त करने पर संबंधित अस्पताल को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए सभी अस्पताल में मरीजों के लिए चिकित्सकीय सहायता के साथ साथ अन्य सुविधा भी उपलब्ध रखा जाता है। अन्य सुविधाओं में स्वछ एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता&comma; अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था&comma; शौचालय में स्वच्छता की सुविधा सहित अस्पताल में शांत एवं स्वच्छ वातावरण सुविधा का ध्यान रखा जाता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभी व्यवस्था में बेहतर अंक प्राप्त होने पर संबंधित अस्पताल को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। कायाकल्प योजना के तहत मरीजों के लिए बेहतर विधि व्यवस्था तंदुरुस्त करने के लिए पूर्णिया जिले के 05 अस्पताल को चिन्हित किया गया है। इसमें एसडीएच धमदाहा और सीएचसी कसबा के साथ साथ एसडीएच बनबनखी और सीएचसी बैसा और भवानीपुर को भी चिन्हित किया गया है। राज्य स्तरीय टीम द्वारा बैसा&comma; भवानीपुर और बनबनखी का मूल्यांकन दिसंबर में किया जा चुका है। उपलब्ध सुविधा के अनुसार राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अस्पताल को अंक प्रदान किया जाएगा। बेहतर व्यवस्था होने पर संबंधित अस्पताल को पुरस्कृत किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री