पटना सिटी पहुंची साध्वी सुमन दीदी का रेड क्रॉस ने किया स्वागत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> विगत वर्ष 13 अगस्त 2024 को गुजरात से पैदल यात्रा का शुभारंभ करने वाली साध्वी सुमन दीदी लगभग 3500 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा पूरी कर पटना सिटी की पावन धरती पर पहुँचीं। उनके आगमन से क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। अहले सुबह साध्वी सुमन दीदी ने कंगन घाट पहुँचकर विधिवत गौ पूजन एवं गंगा पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने पीड़ित मानव के कल्याण के लिए समर्पित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी&comma; पटना सिटी शाखा में रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दीदी के आगमन पर संस्था के सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया तथा दुशाला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा माता वैष्णो देवी की तस्वीर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साध्वी सुमन दीदी ने कहा कि उनकी यह पदयात्रा देश की समृद्ध संस्कृति को नजदीक से देखने और लोगों से जुड़ने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सनातन संस्कृति से जुड़े रहें और अपने धर्म व संस्कारों का पालन करें।<br &sol;>कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमैन गोविंद कानोडिया&comma; वाइस-चेयरमैन प्रदीप बेरलीया श्वेता कानोडिया&comma; डॉ त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा&comma; अवधेश सिन्हा&comma; डाॅ विपिन बिहारी शर्मा&comma; डाॅ सएन शाही&comma; डाॅ बबली मेहता&comma; मुकेश हिसारिया&comma; संजीव कुमार यादव&comma; रोली बूबना समेत अन्य सदस्यगण मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

अर्नीश खेल के विश्व चैंपियन अंशु सहित उदीयमान खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान

बिहार : 9 बंद चीनी मिलें फिर से गुलजार होंगी, 25 नई मिलें भी लगेंगी : सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान