राम मंदिर अनगिनत राम भक्तों के त्याग और तपस्या की पराकाष्ठा का परिणाम है : सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> अयोध्या के श्री राम मंदिर में राघव के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश&comma; प्रदेश राममय हो गया है। इस ऐतिहासिक पल पर भाजपा कार्यालय में भी खुशियां मनाई गई और शाम होते दीपोत्सव मनाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की और प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व श्री चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि हमारे प्रभु श्री राम अयोध्या पधार चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन सनातनियों के लिए स्वर्णिम दिन है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पिछले पांच सदी से इस दिन की परिकल्पना को लेकर करोड़ों हिंदुओं ने संघर्ष किया और आज उसी का परिणाम है कि हमारे प्रभु श्री राम अयोध्या पधार चुके हैं। उन्होंने वर्षों से इस सांस्कृतिक कार्य को पूर्ण करने और करोड़ों देशवासियों के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को साधुवाद भी दिया। इस मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज रांची में एनसी कैडेट्स का भव्य विदाई समारोह आयोजित

ब्लैकआउट के दौरान 15 मिनट तक थम सी गई फुलवारी शरीफ की रफ्तार, लोगों ने बंद की घरों की लाइटें…

बिहार में अगले 5 साल में एयर कनेक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी