मतदाता सूची में धांधली के आरोप पर, नौ प्रखंडों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। मतदाता सूची में कथित धांधली और पात्र मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किए जाने के विरोध में शनिवार&comma; 10 अक्टूबर 2026 को अररिया जिले के नौ प्रखंडों में किसान&comma; मजदूर और ट्रेड यूनियन संगठनों ने प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय किसान सभा &lpar;AIKS&rpar;&comma; अखिल भारतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन &lpar;AIAWU&rpar; और भारत का ट्रेड यूनियन केंद्र &lpar;CITU&rpar; के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आयोजित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अररिया&comma; फारबिसगंज&comma; रानीगंज&comma; नरपतगंज&comma; सिकटी&comma; कुर्साकांटा&comma; भरगामा&comma; जोकीहाट और पलासी के प्रखंड सह अंचल मुख्यालयों पर पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए पात्र मतदाताओं के मतदान के अधिकार की रक्षा करने की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया में आयोजित कार्यक्रम में किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड राम विनय राय&comma; खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला सचिव कामरेड अजित पासवान&comma; चंद्रशेखर पासवान&comma; सीटू के कृष्ण कुमार&comma; शाहिदा&comma; नुजहत बानो&comma; सुबोध कुमार और रुबी देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फारबिसगंज में किसान सभा के जिला सचिव प्रमोद सिंह यादव&comma; जिला उपाध्यक्ष राजू ऋषिदेव&comma; खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला संयुक्त सचिव ज्ञानदेव पासवान और सीटू के अल्लाह रखा अली ने कार्यक्रम में भाग लिया। रानीगंज में खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेश पासवान&comma; जिला उपाध्यक्ष जीवछ ऋषिदेव&comma; सावन कुमार&comma; किसान सभा के मोहम्मद मोजाहिद तथा सीटू के युगेश ऋषिदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नरपतगंज में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष श्याम देव राय&comma; उमानंद राम&comma; कृष्ण कुमार सिंह और अफसाना खातून ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। वहीं सिकटी में मोहम्मद सलीम&comma; सिरु दास&comma; अमेरिका देवी और निर्मला देवी&comma; जबकि कुर्साकांटा में बिंदेसरी यादव&comma; धर्मानंद मंडल और जगरनाथ ततमा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भरगामा में हलीमा खातून&comma; मंगली देवी&comma; संजू देवी&comma; मीना देवी और विरंची पासवान ने कार्यक्रम में भाग लिया। जोकीहाट में सावो खातून&comma; रुकसाना खातून&comma; सैमुन खातून&comma; बिना देवी और अफसाना खातून सहित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। पलासी में किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव रोहित कुमार विश्वास&comma; सतीश कुमार दास&comma; दुखन दास&comma; निर्मला देवी&comma; जितेंद्र मंडल और ललिता देवी सहित अन्य लोगों ने विरोध जताया। संगठनों ने मतदाता सूची की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और किसी भी पात्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किए जाने की मांग उठाई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान