पटना शिक्षक एवं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव की तैयारियाँ तेज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार विधान परिषद के पटना शिक्षक एवं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल&comma; निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए पटना जिला में तैयारियाँ की जा रही हैं। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों और निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी&comma; पटना&comma; श्री कुंदन कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पूरी गंभीरता&comma; सजगता एवं सूक्ष्मता के साथ भाग लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। इसकी सफलता के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की स्पष्ट समझ तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन आवश्यक है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मतदान पदाधिकारियों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण&colon; 21 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मतगणना पदाधिकारियों का प्रशिक्षण&colon; 10 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संग्रहण दल के कर्मियों का प्रशिक्षण&colon; 21 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित होगा। वीडियोग्राफर एवं कैमरामैन का प्रशिक्षण&colon; 21 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित होगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान