मैट्रिक व इंटरमीडिएट छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्साहवर्धन व मार्गदर्शन हेतु क्विज प्रतियोगिता सह कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फारबिसगंज प्रखंड के कलुहुआ गांव में मैट्रिक व इंटरमीडिएट छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्साहवर्धन व मार्गदर्शन हेतु जय हिंद युवा संगठन पिपरा द्वारा एक क्विज प्रतियोगिता सह कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष ध्रुव साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद जुनैद राष्ट्रपति पुरस्कृत व विशिष्ट अतिथि पिपरा पंचायत के पूर्व मुखिया दीपचंद साह रहे। कार्यक्रम के संदर्भ में संगठन के मीडिया प्रभारी नरेश कुमार मंडल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा हेतु बच्चों को तैयार करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत पंचायत के 10 वीं और 12 वीं स्तर के कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में दसवीं के स्तर पर प्रथम स्थान आदित्य कुमार मंडल&comma; द्वितीय शुभम कुमार&comma; तृतीय प्रीतम कुमार मंडल व इंटरमीडिएट स्तर पर गोरी कुमारी प्रथम स्थान&comma; जुली कुमारी द्वितीय स्थान व कृष्ण कुमार तृतीय स्थान लाने में सफलता प्राप्त की। जिसे अतिथियों द्वारा मोमेंटो व माला प्रदान कर सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं छात्र शिवम&comma; सुमित&comma; रघुनंदन&comma; अभिषेक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए आइपका के अध्यक्ष राशिद जुनैद ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के उत्थान से ही राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक हालत बदल सकते है। क्योंकि एक बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है। और ग्रामीण बच्चों को अगर बेहतर शिक्षा व सही मार्गदर्शन मिले तो ये बच्चे उच्च स्तर पर बेहतर कर पायेंगे जिससे देश की आधारभूत संरचना व समावेशी विकास का रास्ता प्रशस्त होगा। वहीं उन्होंने जय हिंद युवा संगठन के छात्र हित में किए गए आयोजन के लिए प्रशंसा व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण बातों पर समारोह में उपस्थित बच्चों&comma; अभिभावकों का ध्यान आकृष्ट करवाया। कार्यक्रम का मंच संचालक रौशन मेहता ने बताया कि इस आयोजन में पंचायत के जीनियस प्रोग्रेसिव कोचिंग सेंटर&comma;सरस्वती कोचिंग सेंटर&comma; स्टार लाइट कोचिंग सेंटर&comma; जय मां शारदे कोचिंग सेंटर&comma; लक्ष्य कोचिंग सेंटर के बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा जिसके लिए उन्होंने शिक्षकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। वहीं इस मौके पर अध्यक्ष ध्रुव साह&comma; उपाध्यक्ष रोशन मेहता&comma; सचिव अनिल कुमार&comma; सदस्य ललित साह&comma; मीडिया प्रभारी नरेश कुमार मंडल&comma; सदस्य विकास सिंह&comma; सुमित कुमार&comma; रोशन कुमार मंडल&comma; रोशन झा&comma; कोषाध्यक्ष सुबोध सदा सहित अन्य ने कार्यक्रम के आयोजन में अपनी अहम भूमिका अदा की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर तीन बाइक सवार को रौंदते हुए विद्युत ट्रांसफर्मर में जोरदार टक्कर मारा, कई घायल!

जहानाबाद की जनता की सुविधा और उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए सांसद सुरेंद्र यादव की लोगों ने तारीफ की है : एजाज अहमद