जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> अररिया जिला अंतर्गत जोकीहाट प्रखंड के भगवानपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आज गुरुवार को जिला प्रशासन&comma; अररिया द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान&comma; उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार&comma; अपर समाहर्ता राजमोहन झा सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित जन–समूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किये गये। जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन सहित स्थानीय माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी से आम जनों को अवगत कराने तथा उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के बारे में जाने और उसका लाभ उठावें। उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि पहले की तुलना में पंचायतों में सड़कें अच्छी है। सड़के चौड़ी हो रही है। नल जल स्कीम द्वारा शुद्ध पेयजल का लाभ लोगों को मिल रहा है। बच्चों की शिक्षा&comma; स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कई बेहतर कार्य किए गए हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के माध्यम से कई बीमारियों की रोकथाम हेतु बेहतर प्रयास किये गये हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से ना डरे यह नुकसानदेह नहीं है&comma; बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। बच्चों को जन्म के समय से नियमित अंतराल पर टीकाकरण कराएं। पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर संचालित किये गये हैं&comma; जहां सभी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के अलावा सभी पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को जाने और उनसे मिलकर योजनाओं की जानकारी ले और इसका लाभ उठावें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देना है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बच्चों को स्कूल&comma; आंगनबाड़ी केंद्रों जरूर भेजें। पहले स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम थी&comma; अब बीपीएससी द्वारा स्कूलों में शिक्षक बहाल किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बच्चों की शिक्षा पर बल दिया। उन्हें कहा कि बाल मजदूरी पर रोक लगावे&comma; बच्चों को कोई पैसे के लिए काम पर मत भेजें। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने और जीविकोपार्जन की दिशा में संचालित योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने स्किल को पहचाने। इस दिशा में सरकार द्वारा कई स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए डीआरसीसी के माध्यम से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाया जा सकता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्हेंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन से आच्छादित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर जीवन प्रमाणीकरण करना जरूरी है&comma; ताकि पेंशन मिलता रहे। उन्हेंने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत स्तर की समस्याओं को पंचायत स्तर पर ही हल किया जा सकता है। सभी पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी का परिचय और उनका कांटेक्ट नंबर रखें। उन्होंने जन संवाद के क्रम में उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना&comma; पशुपालन की योजनाएं सहित कई अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण&comma; लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान&comma; मनरेगा आदि योजनाओं की जानकारी से उपस्थित जन-समूह को अवगत कराया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपर समाहर्ता श्री राजमोहन झा द्वारा जमाबंदी सुधार&comma; अभियान बसेरा&comma; जमाबंदी में आधार एवं मोबाइल नंबर दर्ज करने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इसी प्रकार जन संवाद कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित जन–समूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया&comma; सिविल सर्जन&comma; जिला परिवहन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी जन संवाद&comma; भूमि सुधार उपसमाहर्ता अररिया&comma; प्रखंड विकास पदाधिकारी जोकीहाट सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च