उचित पोषण व संबंधित सरकारी सेवाओं के प्रति जन जागरूकता जरूरी : जिलाधिकारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> स्वस्थ व सेहतमंद जिंदगी के लिये उचित पोषण के महत्व के प्रति जन समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 01 से 30 सितंबर तक पोषण माह अभियान संचालित किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के क्रम में अलग-अलग स्तरों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करते हुए समुदाय को पोषण व स्वास्थ्य संबंधी मामलों के प्रति अधिक सतर्क व सचेत बनाने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार ने आईसीडीएस द्वारा निकाली गयी जिलास्तरीय पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिये रवाना किया। समाहरणालय परिसर से निकाली गयी जागरूकता रैली शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन&colon; समाहरणालय पहुंच कर संपन्न हुआ। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस क्रम में आईसीडीएस कर्मी अपने हाथों में जागरूकता संबंधी विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां व सही पोषण-देश रोशन&comma; कुपोषण हटाओ-पोषण बढ़ाओ जैसे नारे लगाते साथ चल रहे थे। रैली संपन्न होने के बाद आईसीडीएस कर्मियों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हुए लोगों को हाथों की सफाई के महत्व व इसकी सही तकनीक से अवगत कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण अभियान का उद्देश्य<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि किसी व्यक्ति के उचित शारीरिक व मानसिक विकास के लिये उचित पोषण बेहद जरूरी है। खासकर बच्चे&comma; गर्भवती व धात्री महिलाओं के मामले में ये और भी जरूरी है। उन्हें उचित पोषाहार व सही खान-पान के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये पोषण माह अभियान का सफल आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण अभियान का मुख्य उद्देश्य है। बच्चों व महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ एक मजबूत व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिये अभियान को जन जन तक पहुंचाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। ताकि पोषण के महत्व हर एक व्यक्ति को अवगत कराया जा सके। जिलाधिकारी ने अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जा रहा लोगों को आईसीडीएस डीपीओ मंजूला व्यास ने कहा कि पोषण अभियान के क्रम में स्वास्थ्य विभाग से सहयोग से जिले में विभिन्न स्तरों पर जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में लोगों को एनीमिया से बचाव&comma; स्तनपान&comma; पूरक आहार व आहार विविधता&comma; बच्चों की वृद्धि निगरानी सहित अन्य विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। पोषण अभियान के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कम से कम पांच गतिविधि आयोजित की जा रही है। पोषण मेला&comma; पोषण जागरूकता रैली सहित अन्य तरीकों से उचित पोषाहार के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान आईसीडीएस कर्मियों द्वारा लोगों को हाथों की सफाई के महत्व व इसकी सही तकनीक की जानकारी दी। मौके डीडीसी रोजी कुमारी&comma; पोषण अभियान के जिला समन्वयक कुणाल श्रीवास्तव&comma; पोषण सहायक अभिषेक कुमार&comma; अखिलेश कुमार सहित दर्जनों आईसीडीएस कर्मी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जल जमाव समस्या का होगा निदान : रत्नेश कुशवाहा

श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारी तेज, प्रशासनिक बैठक में सुरक्षा व सुविधाओं पर जोर

बिहार सरकार द्वारा तख्त पटना साहिब में श्रृद्धालुओं के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात