प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ा रहे : सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 7 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नवादा में एनडीए प्रत्याशी भाजपा के नेता विवेक ठाकुर के पक्ष में एक चुनावी सभा में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जो ताकत दी थी उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 10 वर्षों से संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवादा के कुंती नगर मैदान में आयोजित इस चुनावी सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने नवादा की पावन धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े नेता आज नवादा की धरती पर आए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले 10 सालों से गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे है। मोदी जी ने गारंटी के तौर पर कहा है कि इस देश मे जहां भी भ्रष्टाचार होगा&comma; उन भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा&comma; उसी तरह बिहार में जब डबल इंजन की सरकार बनी तब सरकार ने तय किया है कि बालू माफिया &comma; शराब माफिया और जमीन माफिया को या तो बिहार छोड़कर जाना होगा या जेल जाना पड़ेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों से प्रधानमंत्री गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। गरीबों के लिए पांच किलो अनाज की व्यवस्था की गई तो पांच लाख रुपये तक का इलाज भी मुफ्त में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा के पहले बिहार में 15 दिनों के अंदर 2 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनवाये गए जो गरीबों के इलाज का सपना पूरा करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने नवादा की जनता से जाति और धर्म से उठकर प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों को मज़बूत करने की अपील करते हुए 19 अप्रैल को भाजपा के प्रत्याशी विवेक ठाकुर को वोट देने का आग्रह किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

होली के दिन चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, टेम्पो से 210 लीटर देसी शराब बरामद!