80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की तैयारी : मंत्री अशोक चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤ªà¥€à¤¯à¥‚ष कुमार प्रियदर्शी<&sol;strong> &colon; खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम तेज कर दिया है। मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को पायलट परियोजना के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने कहा कि पायलट के परिणामों के आधार पर इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। उन्होंने पदभार संभालने के दिन ही इसकी घोषणा की थी और अब इस पर तेजी से काम चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में मंत्री ने लाभुकों को समय पर&comma; सही मात्रा और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने पर जोर दिया। खाद्यान्न आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि समय पर राशन पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दलहन खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सहकारिता विभाग से समन्वय बढ़ाने को कहा गया। साथ ही PPP मॉडल पर गोदाम निर्माण की संभावनाओं पर विचार करने का निर्देश दिया गया&comma; ताकि भंडारण क्षमता मजबूत हो सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने नए राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ समय सीमा में पूरी करने और जन वितरण प्रणाली दुकानों के रिक्त पदों को जल्द भरने पर भी बल दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह&comma; विशेष सचिव उपेन्द्र कुमार&comma; निदेशक विभूति रंजन चौधरी&comma; राज्य खाद्य निगम के एमडी सुनील कुमार समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत

क्षमता निर्माण और प्रभावी अनुश्रवण से योजनाओं को मिलेगी नई गति – डॉ. एन. विजयलक्ष्मी