भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के भव्य स्वागत की तैयारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 28 जुलाई बिहार भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कल यानी सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। पटना हवाई अड्डा से वे प्रदेश कार्यालय जाएंगे। आज प्रदेश कार्यालय में पार्टी के स्वागत समिति की बैठक हुई जिसमें उनके स्वागत और अभिनन्दन समारोह को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल के पटना हवाई अड्डा पर उतरने के बाद प्रदेश के पदाधिकारी&comma; विधायक उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत करेंगे। यहां से वे शेखपुरा मोड़&comma; पटेल भवन&comma; राजवंशी नगर&comma; पुनाईचौक&comma; न्यू म्यूजियम&comma; माउंट कार्मेल स्कूल&comma; श्रम नियोजन भवन &comma; आयकर गोलंबर होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान इन स्थानों पर नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के लिए स्वागत प्वाइंट बनाये गए हैं &comma; जहां विभिन्न प्रकोष्ठों&comma; मोर्चा और मंच के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उनके स्वागत को लेकर कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है तथा मिठाइयां बन रही हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वागत और अभिनंदन समारोह में बिहार के सभी जिलो से भाजपा के नेतागण भाग लेंगे। इस समारोह में बिहार के सभी सांसद&comma; विधायक&comma; विधानपार्षद व मेयर&comma; उपमेयर भी शामिल होंगे। नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के लिए झंडे बैनर से पटना शहर को पाट दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वागत समिति की बैठक मे प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर&comma; मिथिलेश तिवारी&comma;नराजेश कुमार वर्मा&comma; शिवेश राम&comma; प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह&comma; ललिता कुशवाहा&comma; संतोष पाठक&comma; प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता&comma; संतोष रंजन राय&comma; रीता शर्मा&comma; मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा&comma; दिलीप मिश्रा&comma; सह कोषाध्यक्ष नीतीन अभिषेक&comma; आशुतोष शंकर सिंह&comma; प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा&comma; प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार&comma; सजल झा&comma; सह कार्यालय मंत्री डाॅ सुग्रीव&comma; ज्ञानप्रकाश ओझा&comma; युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा&comma; किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह सहित दर्जनो लोग मौजूद रहें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन