प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का ‘सेकेंड चांस’ अभियान : 22 स्कूलों की 381 अनुत्तीर्ण बालिकाओं को मिल रहा शैक्षणिक सहारा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा सेकेंड चांस कार्यक्रम के तहत पटना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 22 हाई स्कूलों में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से अनुत्तीर्ण हुई 381 बालिकाओं को निरंतर शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुदृढ़ मार्गदर्शन देकर उन्हें पुनः सफलता की राह पर अग्रसर करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में विशेष कक्षाओं का नियमित संचालन किया जा रहा है&comma; जहां गणित&comma; विज्ञान&comma; हिंदी एवं अंग्रेज़ी जैसे प्रमुख विषयों में विशेष फोकस के साथ अध्यापन&comma; अभ्यास सत्र एवं समस्या-समाधान आधारित मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही नियमित मूल्यांकन के माध्यम से छात्राओं की प्रगति की निगरानी भी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;02&sol;img-20260219-wa00168998113756678003943-540x365&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-80880" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के प्रथम दिन विद्यालयों एवं परीक्षा केंद्रों पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। संस्था के सहयोग से छात्राएँ आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ परीक्षा में शामिल हुईं। संस्था का मानना है कि निरंतर अभ्यास&comma; समुचित मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण से प्रत्येक बालिका अपनी शैक्षणिक चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर सकती है। कार्यक्रम के सफल संचालन में राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय सहित स्नेहा रानी&comma; नदीश्वरी कुमारी&comma; रुचि गुप्ता&comma; श्वेता कुमारी&comma; आकाश कुमार एवं गौरव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था भविष्य में इस पहल को और अधिक विद्यालयों तक विस्तारित करने के लिए प्रयासरत है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सघन छापेमारी, 8 गिरफ्तार!

दानापुर रेल उपखंड में विशेष अभियान, यात्रियों को सुरक्षा व सतर्कता का संदेश

फरीदपुर में आरा मशीन से लाखों की लकड़ी चोरी