सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार<&sol;strong> &colon; समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में &&num;8216&semi;सबका सम्मान&comma; जीवन आसान&&num;8217&semi; कार्यक्रम का आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए&comma; जिनमें जमाबंदी में सुधार&comma; बिजली बिल सुधार&comma; सौर प्लेट की गुणवत्ता जांच&comma; पति की मृत्यु के बाद पत्नी को घर से बेदखल करने&comma; मनरेगा मजदूरी भुगतान&comma; बैंक लोन चुकाने के बाद जमीन के कागजात वापस नहीं मिलने&comma; आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट करने&comma; शिक्षक का वेतन भुगतान&comma; नली-गली निर्माण&comma; मारपीट&comma; मंदिर में गंदगी&comma; वृद्धा पेंशन&comma; जमीन सीमांकन&comma; तालाब अतिक्रमण&comma; रास्ता अवरुद्ध करने और परवरिश योजना सहित अन्य मामले शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादी को अपने पास बुलाकर ध्यानपूर्वक उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो और किसी भी फरियादी को बार-बार कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर अपर समाहर्ता धर्मेन्द्र कुमार&comma; जिला जनता दरबार प्रभारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्य योजना को लेकर एसडीएम शेखपुरा ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेखपुरा के महसार में नल-जल योजना फेल, डीएम ने लिया जायजा, संवेदक पर गिरेगी गाज

सर्वोदय इन्फेंट अकैडमी में विद्यार्थियों को सिखाए तनाव प्रबंधन के तरीके