फरीदपुर में आरा मशीन से लाखों की लकड़ी चोरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। जानीपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर के पास मुख्य सड़क शिवाला नौबतपुर पर स्थित एक आरा मशीन से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख रुपये मूल्य की कीमती लकड़ियां चोरी कर ली। इस संबंध में आरा मशीन मालिक सहदेव यादव ने जानीपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चोरों ने मशीन परिसर में रखी जामुन की चौखट&comma; आम तथा शीशम की लकड़ी का पल्ला सहित अन्य कीमती लकड़ियां चुरा ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित सहदेव यादव के अनुसार रात में मशीन बंद कर सभी कर्मचारी अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह आरा मशीन पहुंचे तो लकड़ियां गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन चोरी गई लकड़ियों का कोई सुराग नहीं मिला&period; घटना की सूचना मिलने के बाद जानीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं जिससे व्यवसायियों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने पांच थानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

21 वर्षीय युवक के लापता होने पर परिजनों ने लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

एम्स पटना ने ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के लिए बनाया देश का पहला क्रांतिकारी और बेहद हल्का उपकरण ‘सरज रिट्रैक्टर’