प्रणव कुमार राजद में हुए शामिल, चुनाव लड़ने की अटकलें तेज!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> सुपर 30 को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाले आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल &lpar;राजद&rpar; की सदस्यता ग्रहण कर राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। उन्हें राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रणव कुमार के पार्टी में शामिल होते ही यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि वे आगामी चुनाव में राजद के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि प्रणव कुमार सुपर-30 के शुरुआती दिनों से ही प्रशासनिक और संचालन कार्यों की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। जहां उनके भाई आनंद कुमार ने गरीब और मेधावी छात्रों को आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर सुपर 30 को एक वैश्विक पहचान दिलाई&comma; वहीं प्रणव कुमार ने भी पीछे से इस अभियान को मजबूत आधार देने का काम किया। अब प्रणव कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक काम करने के बाद समाज सेवा और राजनीति के माध्यम से गरीबों&comma; युवाओं और वंचित वर्गों के लिए काम करने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वह समाज के उस तबके के लिए आवाज़ बनना चाहते हैं&comma; जो आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी के अरवल आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया

हारून नगर में आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक श्याम रजक ने कहा- गरीब कैंसर मरीजों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं