मोहर्रम ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी गोपाल मिश्रा घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। फुलवारी शरीफ में मोहर्रम के अवसर पर आयोजित अखाड़ा एवं जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे पुलिस अधिकारी गोपाल मिश्रा घायल हो गए&period; बताया जाता है कि चुनौती कुमार के पास ड्यूटी के दौरान लाठी अखाड़ा के समय अचानक लगी लाठी की चोट से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई&comma; जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया&period; प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें पहले थाना लाया गया&comma; जहां उनकी स्थिति की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलने पर डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर घायल पुलिस अधिकारी का हालचाल लिया और बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई&period; इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र&comma; फुलवारी शरीिफ भेजा गया&comma; जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। मोहर्रम के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी में तैनात रहे&period; रात के समय भी भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोपाल मिश्रा की ड्यूटी चुनौती कुमार के पास लगाई गई थी&period; इसी दौरान लाठी अखाड़े के दौरान लगी चोट से वह घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान लगातार मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं&period; घायल पुलिस अधिकारी के स्वास्थ्य पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, एनएमसीएच में भर्ती

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, सड़क किनारे घंटों पड़ा रहा युवक का शव

रोटरी पटना सिटी सम्राट ने मनाया चार्टर डे, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान