रोटरी पटना सिटी सम्राट ने मनाया चार्टर डे, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> रोटरी पटना सिटी सम्राट की ओर से क्लब के स्थापना दिवस &OpenCurlyQuote;चार्टर डे’ एवं वार्षिक अवॉर्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मीटिंग कॉल टू ऑर्डर&comma; राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में बेबी याशवी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद प्रोजेक्ट चेयरमैन गोविंद चौधरी ने संबोधित किया। क्लब के अध्यक्ष अभीषेक पैट्रिक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं&comma; सचिव ओम प्रकाश ने वर्षभर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गोविंद चौधरी ने चार्टर डे के महत्व और पूरे सत्र में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चार्टर डे के अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट बिजय यादव को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में क्लब की स्थापना से जुड़ी यादें साझा कीं। इस अवसर पर चार्टर डे के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर उमेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। समारोह का मुख्य आकर्षण वार्षिक अवॉर्ड सेरेमनी रही&comma; जिसमें समाज सेवा&comma; शिक्षा&comma; स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बेबी मायरा की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। समारोह की मुख्य अतिथि रोटरी बिहार-झारखंड की पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वर्तमान पब्लिक इमेज कोऑर्डिनेटर श्रीमती बिंदू सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को चार्टर डे की शुभकामनाएं दीं।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का सफल संचालन रोटरी क्लब की फर्स्ट लेडी श्रीमती पूजा एन&period; शर्मा एवं सुशील पोद्दार ने किया। अंत में क्लब के प्रेसिडेंट इलेक्ट अभीषेक राज ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों&comma; सदस्यों&comma; शुभचिंतकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में रोटरी पटना सिटी सम्राट के सभी सदस्य एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

14 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल संबोधन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक, 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल लागू करने का निर्देश

जेपी सेनानी द्वारा आपातकाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया