सीमा विवाद में उलझी पुलिस, सड़क किनारे घंटों पड़ा रहा युवक का शव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> जानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाली एक घटना सामने आई&period; माधोपुर-फतेहपुर सीमा के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव घंटों तक पड़ा रहा&comma; लेकिन थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर असमंजस के कारण समय पर कार्रवाई नहीं हो सकी&period; ग्रामीणों के अनुसार देर रात तक शव सड़क किनारे पड़ा रहा&comma; जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात युवक का शव माधोपुर और शाहपुर फतेहपुर गांव की सीमा पर पड़ा था&period; ग्रामीणों का कहना है कि युवक का सिर परसा बाजार थाना क्षेत्र की ओर था&comma; जबकि शरीर का अधिकांश हिस्सा जानीपुर थाना क्षेत्र में था&period; इसके बावजूद काफी देर तक पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद संबंधित थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची&period; इसके कारण सड़क किनारे शव पड़ा रहा और आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही&period; लोगों ने पुलिस की संवेदनशीलता और कार्यशैली पर सवाल उठाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बाद में परसा बाजार थाना पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया&period; इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली&period; लोगों का कहना है कि किसी भी अज्ञात शव के मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है&period; स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे का आदी प्रतीत हो रहा था&period; हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई&comma; इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि पिछले 48 घंटों के दौरान गोपालपुर&comma; रामकृष्ण नगर और जानीपुर थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात युवकों के शव बरामद किए गए हैं&period; स्थानीय लोगों का मानना है कि भीषण गर्मी और नशे की लत के कारण इन मौतों की आशंका जताई जा रही है&comma; हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लगातार अज्ञात शवों के मिलने और कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है&period; लोगों का कहना है कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में सीमा विवाद से ऊपर उठकर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, एनएमसीएच में भर्ती

मोहर्रम ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी गोपाल मिश्रा घायल!

रोटरी पटना सिटी सम्राट ने मनाया चार्टर डे, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान