कैश लूटकांड में CCTV फुटेज से पुलिस को मिला अहम सुराग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>छपरा&colon;<&sol;strong> छपरा में रविवार को हुई 40 लाख की लूट के बाद लगातार पुलिस छापामारी कर रही है और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पूरी रात जांच जारी रही है। छपरा एसपी संतोष कुमार के अनुसार कैश लेकर जा रहे हैं मुकुंद पाठक पर भी संदेह की उंगली उठती है। क्योंकि जिस तरह से एसपी ने बताया कि उसे पहले 50 लाख फिर 45 लाख और फिर 40लाख रुपए की लूट की जानकारी दी गई इससे कहीं ना कहीं मामला संदेह के घेरे में आता है। हालांकि लगातार पुलिस मामले में छानबीन कर रही है&period; और पुलिस के हाथों 2 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी लगे हैं जिसमें संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं और उनका पीछा भी किया जा रहा है साथ ही इसमें कई बाइक सवार हैं लेकिन पुलिस के निशाने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक हैं । सीसीटीवी फुटेज एक शोरूम के सीसीटीवी में कैद हुआ है और इसे पुलिस ने जारी किया है ताकि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो गौरतलब है कि कल शाम को कैश वैन से कैश लेकर प्राइवेट एटीएम में डालने जा रहे मुकुंद पाठक नाम के एक शख्स को पटेढ़ी और इसरोली के बीच में रोककर करीब ₹40लाख की लूट अपराधियों के द्वारा की गई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि इस बात की जानकारी अपराधियों को थी की कैश लेकर इसी रास्ते से जाएगा। लेकिन यहां पर मुकुंद पाठक की भूमिका भी काफी संदिग्ध नजर आ रही है अकेले 40लाख रुपए कैश लेकर वह कैसे और किस आधार पर गए यह जांच का विषय है और एसपी ने कहा कि हम हर मुद्दे पर हर एंगल से जांच कर रहे हैं और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि कैश वैन कर्मियों से यह सारण जिले में अब तक की सबसे बड़ी लूट की घटना बताई जा रही है। सीएसपी कर्मियों से लूटपाट और हत्या तक की वारदातों हो चुकी है लेकिन यह लूट की सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा