मुख्यमंत्री ने जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&colon;<&sol;strong> मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली&comma; मुजफ्फरपुर&comma; सीतामढ़ी&comma; शिवहर&comma; पूर्वी चंपारण&comma; गोपालगंज एवं सारण जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस&comma; आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हवाई सर्वेक्षण के पश्चात&comma; पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक वर्षापात के कारण अनेक जगहों पर फसल बर्बाद हुई है और लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ दिन पूर्व 02 सितंबर को हमने पटना&comma; नालंदा और नवादा जिले के प्रभावित इलाकों का सड़क मार्ग से जायजा लिया था। उन्होंने कहा कि हमने आज वैशाली&comma; मुजफ्फरपुर&comma; सीतामढ़ी&comma; शिवहर&comma; पूर्वी चंपारण&comma; गोपालगंज आदि जिलों हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया है। पहले से भी इन क्षेत्रों के जो प्रभावित इलाके हैं उनकी भी जानकारी ली है। आज हम इसी संदर्भ में सभी संबद्ध जिलों एवं विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी हमलोगों ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का आकलन किया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से फसल क्षति तथा जो फसल लगा नहीं सके उन सभी को दी जाने वाली सहायता को लेकर सबकुछ तय कर दिया गया है। सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने जिलों में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एक-एक चीज का एसेस्मेंट किया है। इधर&comma; फिर अधिक वर्षापात शुरु हुई है&comma; इससे लोग प्रभावित हुए हैं। आज होने वाली बैठक के पूर्व ही हमने सभी प्रभावित जगहों का आकलन करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा कि पहले से जो प्रभावित इलाके हैं उसके अलावा जो अब प्रभावित हुए हैं उन सबकी राहत एवं सहायता के लिए सब तरह से मदद की जाएगी। आपदा प्रबंधन को लेकर शुरू से हमलोग राहत के लिए काम करते आ रहे हैं। चार माह हम इन्हीं चीजों को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहते हैं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह में भी वर्षापात की ऐसी स्थिति आयी है। अब माना जा रहा है कि वर्षापात की स्थिति घटेगी&comma; लेकिन इसके बाद भी अगर कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो लोगों की सहायता की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महागठबंधन में के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोगों के माध्यम से इस खबर के बारे में सुन रहे हैं। हर पार्टी अपने-अपने हिसाब से काम करती है। सजायाफ्ता जनप्रतिनिधियों को पेंशन दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि रहा है&comma; उनको जो मदद मिलती है वो दी जाती है&comma; आप सबको मालूम है। विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव से संबंधित पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों सीटों पर एन०डी०ए० पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस पर जनता को फैसला लेना है। हमलोग कोई दावा नहीं करते हैं। बाकी कौन क्या बोलता है&comma; किस भाषा का प्रयोग करता है आप सब जानते हैं। आप सबको मालूम है दोनों सीट जदयू ने जीती थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए एन०डी०ए० ने एक साथ उम्मीदवारों का चयन किया&comma; आज उनका नामांकन हो गया है। सबलोग आपस में मिलकर सहयोग कर रहे हैं। जनता मालिक है वो फैसला करेगी। श्री लालू प्रसाद के चुनाव प्रचार से संबंधित पूछे गए सवाल के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपनी इच्छा है वो जो करें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा