गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। गंगा मरीन ड्राइव स्थित PMCH के पास&comma; पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए इस एनकाउंटर में कुख्यात सुबोध सिंह गैंग का शूटर अमित कुमार उर्फ नीतीश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। शूटर के पैर में गोली लगी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; पुलिस को अपराधियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान अपराधियों ने दबाव बनाने के उद्देश्य से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की&comma; जिसमें अमित कुमार उर्फ नीतीश के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल &lpar;फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी&rpar; की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह