फुलकाहा एसएसबी जवानों ने 900 बोतल शराब के साथ दो बाइक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;mark><&sol;strong> फुलकाहा एसएसबी 56वीं वाहिनी कैंप के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब सहित दो बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एसएसबी कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 189&sol;2 भारतीय क्षेत्र मानिकपुर गांव के समीप की गई है। इस बाबत कैंप प्रभारी ने बताया कि दो बाइक टीवीएस अपाचे बी&period;आर 50 क्यू 5641 एवं होंडा शाइन बी&period;आर&period; 50 भी 2880 नेपाल के तरफ से बोरी बाइक के पीछे रख भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बाइक को देख जवानों ने रोकने का प्रयास किया तो वहीं जवानों को देख बाइक चालक ने बाइक छोड़ नेपाल के तरफ भागने लगा। भागते देख जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके से ही गिरफ्तार कर शराब को अपने कब्जे में लेकर कैंप लाया। वहीं अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा। जप्त शराब 900बोतल नेपाल निर्मित दिलवाले नामक बताया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल के दीवानगंज थाना क्षेत्र के पंचोसिमर गांव निवासी जीतू झा पिता स्वर्गीय महेंद्र नाथ झा बताया गया है। जप्त सामग्री व गिरफ्तार व्यक्ति का आज बुधवार को कागजी कार्रवाई के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। एसएसबी के इस अभियान में मुख्य आरक्षी आनंद राज&comma; पंकज कुमार उरांव&comma; विष्णु सिंह आदि शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार में 11वीं में नामांकन का अंतिम मौका, 9 से 15 अक्टूबर तक होगा स्पॉट एडमिशन

दरभंगा में एनडीए प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय ने दाखिल किया नामांकन, आशीर्वाद सभा में संजय सरावगी समेत एनडीए नेता-कार्यकर्ता जुटे

घर में सांप भगाने के दौरान युवक को डंसा, एम्स में चल रहा इलाज