प्रमुखता के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान से संबंधित गतिविधियों का करें निष्पादन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;mark><&sol;strong>टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार है। इससे संबंधित तमाम गतिविधियों पर वरीय अधिकारियों की नजर है। संबंधित गतिविधियों का नियमित अंतराल पर समीक्षा व अनुश्रवण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें अभियान की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सिविल सर्जन द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में सिविल सर्जन सहित सीडीओ डॉ वाईपी सिंह&comma; डीआईओ डॉ मोईज&comma; डीपीएम संतोष कुमार&comma; डब्ल्यूएचओ के कंस्लटेंट डॉ मेजर अवकाश सिन्हा&comma; जिला टीबी व एड्स समन्वयक सह निक्षय मित्र योजना के नोडल अधिकारी दामोदर शर्मा सहित संबंधित अन्य कर्मी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>48 घंटों के अंदर सीबी नैट मशीन का संचालन करायें सुनिश्चित &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इससे संबंधित गतिविधियों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। सदर अस्पताल में सीबी नैट मशीन के खराब होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अगले 48 घंटों के अंदर इसका संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश सदर अस्पताल के प्रबंधक को दिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि टीबी पंचायत अभियान का प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण किया जाये। प्रखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने दी। प्रखंड स्तर पर बेहतर अनुश्रवण के लिये सिविल सर्जन द्वारा जिला अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारी पंकज कुमार को अभियान के नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया। बैठक में जोकीहाट के एसटीएलएस द्वारा टीबी उन्मूलन अभियान में रुचि नहीं लेने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनके वेतन पर रोक का आदेश उन्होंने दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नियमित अंतराल पर करें टीबी मरीजों का फॉलोअप-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि संबंधित कर्मी टीबी मरीजों के प्राइवेट नोटिफिकेशन में तेजी लाने के लिये संबंधित कर्मी हर सप्ताह दो बार प्राइवेट चिकित्सकों से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क स्थापित करें। मरीजों की लिस्ट उनसे प्राप्त कर उनका नोटिफिकेशन सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों का नियमित फॉलोअप जरूरी है। इससे विभागीय कर्मियों व मरीज के बीच आपसी रिश्ता मजबूत होगा। जो मरीजों द्वारा दवा का पूरा कोर्स सेवन करने के लिहाज से जरूरी है। सीडीओ डॉ वाईपी सिंह ने टीबी उन्मूलन अभियान को गति प्रदान करने के लिये संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>संभावित मरीजों की जांच कराने के लिये आशा को करें प्रेरित &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डब्ल्यूएचओ के कंस्लटेंट मेजर अवकाश सिन्हा ने हर सप्ताह पीएचसी स्तर पर आयोजित होने वाली आशा कर्मियों की बैठक में संबंधित एसटीएलएस द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कम से कम तीन से पांच मरीजों &comma;संभावित टीबी मरीजों के बलगम जरूरी जांच के लिये नजदीकी डीएमसी भेजना सुनिश्चित करायें। इसी तरह ओपीडी में चिकित्सकों से संपर्क करते हुए संभावित टीबी मरीजों को रेफर व जांच के लिये उन्हें प्रेरित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अगले सप्ताह से शुरू होगा सघन रोगी खोज अभियान-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों से दो-दो पंचायतों को चिह्नित किया गया है। चिह्नित पंचातयों में अगले सप्ताह से सघन रोगी खोज अभियान संचालित किया जाना है। इसे लेकर विभागीय स्तर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत सीएचओ से समन्वय स्थापित करते हुए निक्षय दिवस के सफल आयोजन सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया। जिला टीबी व एड्स समन्वयक दामोदर शर्मा ने बताया कि सभी नोटिफाइड टीबी मरीजों को समय पर प्रोत्साहन राशि के भुगतान करने के साथ-साथ कर्मियों द्वारा दिये गये विपत्र का भुगतान 15 दिनों के अंदर सुनिश्चित कराने का आदेश सिविल सर्जन के माध्यम से प्राप्त हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित