प्रधानमंत्री पर किया निजी हमला, बिना पत्नी के कोई कार्य करेगा तो नहीं होगा सफल, सांसद कौशलेंद्र कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">नालंदा&comma; राकेश। <&sol;mark><&sol;strong> नालंदा में सांसद के बिगड़े बोल प्रधानमंत्री पर किया निजी हमला&comma; बिना पत्नी के कोई कार्य करेगा तो नहीं होगा सफल&comma; माता सीता की अनदेखी कर 2024 में आना मुश्किल<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राम मंदिर उद्घाटन में बुलावें पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि किसी के बेटे का विवाह है जो वह हमें निमंत्रण देगा। निमंत्रण नहीं मिलेगा तो क्या हम अयोध्या नहीं जाएंगे। अयोध्या में हम डेढ़ साल पहले भी गए थे और लक्ष्मण किला में घूम कर आए थे। वे लोग निमंत्रण क्यों दे रहे हैं किन्हीं के पिताजी का श्राद्ध है क्या या किन्हीं के पत्नी या पुत्र का विवाह है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जो निमंत्रण दे रहे हैं वह बेवकूफ लोग हैं। अयोध्या सभी लोगों का है अगर कोई इसे कब्जे में लेना चाह रहा है तो उनके कब्जे में अयोध्या नहीं हो सकेगा। भगवान राम की पूजा एक दिन में ही खत्म नहीं होने वाली है। सिर्फ 22 तारीख को काम नहीं चलेगा। 22 तारिख को पति और पत्नी मिलकर वहां जाए औऱ आर्शीवाद लें। अगर बिना सीता के वहां चले गए तो उनका भी कल्याण होने वाला नहीं है। अगर सीता का कोई अपमान कर रहा है तो उनका 2024 में कल्याण होने वाला नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान राम की पूजा तो हम सभी लोग करते हैं लेकिन भगवान राम पुरुषोत्तम क्यों बने यह उनसे पूछना चाहिए। हर सनातनी भगवान राम का पुजारी है। सीट शेयरिंग के सवाल पर सांसद ने कहा कि आईएनडीआईए एलाइंस पर कहा कि यह गठबंधन बरकरार है। आईएनडीआईए गठबंधन के सबसे अनुभवी नेता नीतीश कुमार हैं आज नहीं तो कल इन्हें देश का कमान मिलना चाहिए। कौशलेंद्र कुमार ने कहा की 14 जनवरी के बाद नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जा सकता है। आज देश में नीतीश कुमार जैसे लोगों की जरूरत है। ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो सिर्फ राम नाम करते हैं। मां सीता की कोई चर्चा ही नहीं हो रही है। कोई भी काम होता है तो पति और पत्नी मिलकर जो काम करते हैं&comma; वही सफल होता है। अगर बिना पत्नी के कोई कार्य करेगा तो वह सफल नहीं होगा। सनातन के धर्म नहीं है की पत्नी को छोड़ दो और अकेले चलो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार शुक्रवार को नालंदा कॉलेज के प्रांगण में सांसद मद से अधिष्ठपित 3 शव वाहन और 7 चलंत शौचालय को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे थे। उनके साथ जदयू के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश