चौक थाना में शांति समिति की बैठक: ईद, रामनवमी और छठ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> बुधवार को चौक थाना परिसर में ईद&comma; रामनवमी और चैती छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने की&comma; जिसमें शांति समिति के गणमान्य लोगों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान सभी पर्वों को शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।<br><br>थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने कहा कि ईद&comma; रामनवमी और छठ आस्था के प्रतीक हैं और सभी को एक-दूसरे के पर्वों का सम्मान करना चाहिए। थानाध्यक्ष ने यह भी आश्वासन दिया कि ईद के दौरान नमाज़ अदा करने में किसी को कोई परेशानी न हो&comma; इसे ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।उन्होंने साफ-सफाई&comma; घाटों की बैरिकेडिंग और ग़ोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही। रामनवमी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया&comma; जिसमें जुलूस के रूट प्लान&comma; लोगों की आवाजाही और झांकी के मार्गों को स्पष्ट किया गया। साथ ही&comma; डीजे बजाने पर रोक लगाते हुए कम साउंड में संगीत बजाने की अपील की गई। शोभायात्रा निकालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा और बिना अनुमति के इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा&comma; ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें। बैठक में अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित शांति समिति के सदस्य रामजी जी योगेश&comma; अंजू सिंह&comma; आलोक रंजन&comma; प्रफुल पांडेय&comma; बिट्टू चंद्रवंशी&comma; संजीव कुमार&comma; राजेश कुमार टिल्लू&comma; रौशन कुमार&comma; विनोद अवस्थी&comma; शानू समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!