गौरीचक जनक पुर अग्निकांड: पीड़ित परिवारों को मिला आपदा राहत का चार-चार लाख मुआवजा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> गौरीचक थाना के जनकपुर में हुए भीषण अग्निकांड में जहां दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी&comma; वहीं दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे&period;इस हादसे में चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं थी जिससे प्रभावित परिवारों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया था&period;घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को आपदा राहत राशि उपलब्ध कराई&period;नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने घटना के महज दो दिनों के भीतर राहत राशि वितरित करने को लेकर प्रशासन की तत्परता की सराहना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बुधवार को जनकपुर में मृतक के परिवार के घर पहुंचे संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार&comma; संपतचक के अंचल पदाधिकारी अमित कुमार&comma; नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सरकार के द्वारा आपदा में मिलने वाले राहत का राशि मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई&period;घायलों के परिवारों को 12-12 हजार रुपये का चेक सौंपा गया&period;चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं&comma; जिनके प्रभावित परिवारों को आठ आठ हजार रुपये की सहायता दी गई&period;इससे पहले भी प्रशासन की ओर से राहत राशि प्रदान की गई थी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य