1 अप्रैल से स्कूली ऑटो बंद किए जाने पर विरोध प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बुधवार को पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित मैदान में ऑटो चालकों ने ऑटो मेन्स यूनियन के तत्वावधान में बैठक कर परिवहन विभाग के काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। परिवहन विभाग ने 1 अप्रैल से स्कूलों में ऑटो के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है&comma; जिसे लेकर ऑटो चालकों में भारी आक्रोश है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक की अध्यक्षता यूनियन के सचिव मो&period; तनवीर अहमद ने की। इस दौरान यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल&comma; राजू कुमार केसरी&comma; पवन कुमार&comma; मनोज कुमार केसरी&comma; संजय कुमार&comma; रंजीत कुमार&comma; पवन केसरी&comma; पंकज केसरी सहित सैकड़ों ऑटो चालकों ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल ने परिवहन विभाग से आग्रह किया कि सुरक्षा एवं सीटिंग कैपेसिटी के मापदंड तय कर स्कूलों में ऑटो के परिचालन को पूर्व की तरह जारी रखने पर विचार किया जाए&comma; अन्यथा लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर बिहार सरकार रोजगार देने की बात करती है&comma; वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार कर परिवार पालने वाले ऑटो चालकों को बेरोजगार करने की तैयारी हो रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परिवहन विभाग इस फैसले पर पुनर्विचार कर मापदंड तय कर स्कूलों में ऑटो चलाने की अनुमति नहीं देता है&comma; तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। 1 अप्रैल से स्कूलों में चलने वाले सभी चार चक्का वाहन&comma; ऑटो एवं ई-रिक्शा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। साथ ही&comma; किसी भी नेता या अधिकारी के बच्चों को निजी वाहन से स्कूल नहीं ले जाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

जलकुंभी शिल्प विकास परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उद्योग विभाग एवं NEDFi के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर