11 जून को जनता को समर्पित होगा पटना का पहला डबल-डेकर फ्लाईओवर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; अजीत। राजधानीवासियों को ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलने वाली है&period; 11 जून को मुख्यमंत्री पटना के पहले डबल-डेकर फ्लाईओवर को जनता को समर्पित करेंगे&period; पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया&period; उन्होंने कहा कि यह डबल-डेकर फ्लाईओवर पटना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साइंस कॉलेज से पीएमसीएच होते हुए कारगिल चौक तक बनने वाला यह एलिवेटेड कॉरिडोर करीब ₹422 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है&period; मंत्री ने बताया कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण में है और सभी तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक अशोक राजपथ पर यह डबल-डेकर फ्लाईओवर बन रहा है&period; इसकी कुल लंबाई 2&period;2 किमी है&period; नीचे का डेक &lpar;टियर-1&rpar; 1&period;45 किमी लंबा है जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक फैला है&comma; जबकि ऊपर का डेक &lpar;टियर-2&rpar; 2&period;2 किमी लंबा है&comma; जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक विस्तृत है&period; दोनों लेयर पर 8&period;5 मीटर चौड़ी कैरिजवे बनाई गई है जो एकतरफा यातायात के लिए डिज़ाइन की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि डबल-डेकर फ्लाईओवर से पटना के प्रमुख क्षेत्रों—पीएमसीएच&comma; पटना विश्वविद्यालय&comma; साइंस कॉलेज&comma; अशोक राजपथ—के भारी ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी&period; इसके साथ ही जेपी गंगा पथ &lpar;पटना रिवर फ्रंट रोड&rpar; को कृष्णा घाट के माध्यम से जोड़ा जाएगा&comma; जिससे गांधी सेतु और अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना में पहली बार लोग तीन लेयर &lpar;मेट्रो&comma; डबल डेक फ्लाईओवर और सड़कों&rpar; में सफर का अनुभव करेंगे&period; मंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुदृढ़ करेगा&comma; बल्कि छात्रों&comma; मरीजों&comma; व्यवसायियों और आम नागरिकों को भी सीधे लाभ पहुंचाएगा। निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर&period; पुदकलकट्टी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने बताया कि फ्लाईओवर का 90&percnt; सर्विस रोड का कार्य भी पूर्ण हो चुका है और मल्टी-लेवल पार्किंग&comma; बाकरगंज नाला प्रोजेक्ट और पटना मेट्रो से इसका समन्वय किया गया है। यह परियोजना छपरा के बाद बिहार का दूसरा डबल-डेकर फ्लाईओवर है जिसे अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार